Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • रक्षाबंधन पर शिवालयों में चढ़ाया नंदा कुंड का जल
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

रक्षाबंधन पर शिवालयों में चढ़ाया नंदा कुंड का जल

RNS INDIA NEWS 03/08/2020
04

बागेश्वर। कोरोना महामारी का असर भद्रतुंगा विकास एवं सरयू संरक्षण समिति की सहस्रधारा-भद्रतुंगा-बागनाथ पदयात्रा पर भी पड़ा है। हर साल यात्री सरमूल से जल लाकर बागनाथ मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक करते थे। इस बार मंदिर बंद रहने के चलते समिति ने जिले के अन्य विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया। भोलेनाथ से जल्द कोरोना रूपी महामारी का खात्मा करने और फिर से जनजीवन को सामान्य बनाने की प्रार्थना की।
विकास समिति साल 2017 से पदयात्रा का आयोजन कर रही है। इस बार भी समिति ने मंदिर के प्रबंधक और पुजारियों को यात्रा की जानकारी दी। इसमें उन्होंने कोरोना के चलते मंदिर के कपाट बंद होने का हवाला दिया। इसके बाद समिति ने अपने कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया। समिति के प्रभारी अध्यक्ष भगवत सिंह कोरंगा ने बताया कि महामारी को देखते हुए मात्र छह सदस्यों का दल ही इस बार यात्रा में शामिल हुआ। संत देवानंद दास के नेतृत्व में दो सदस्यों का जल शनिवार को हिमालय के नंदा कुंड से पवित्र जल और ब्रह्मकमल लेकर रविवार की शाम को भद्रतुंगा पहुंचा। जहां अन्य सदस्यों के साथ मिलकर भद्रतुंगा में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद दल के सदस्य जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए तप्तकुंड महादेव गए। वहां जलाभिषेक के बाद दल कपकोट शिवालय, हरसीला शिवालय होते हुए बागेश्वर पहुंचा। यहां प्रकटेश्वर और नीलेश्वर महादेव मंदिर में जल व पुष्प अर्पित कर यात्रा को विराम दिया।
समिति के सलाहकर दयाल कुमल्टा ने बताया कि अगले साल फिर से यात्रा को भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पदयात्रा शुरू होने के बाद सरमूल के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। यात्रा को भव्य बनाते हुए इसे निरंतर जारी रखा जाएगा। यात्रा में रोहित पंत, उमेश सिंह, नवनीत सिंह, गोकुलानंद पाठक, दीपेश रौतेला आदि ने भागीदारी की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 84 वाहन चालकों का चालान काटा
Next: रक्षाबंधन पर जिले में चला पौधरोपण अभियान

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
Dhami cm helpline sameeksha
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 195 करोड़ की धनराशि की मंजूरी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.