Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • दिल्ली
  • कोरोना के खिलाफ युद्ध जीतने वीकेंड कर्फ्यू का पालन करें लोग
  • दिल्ली

कोरोना के खिलाफ युद्ध जीतने वीकेंड कर्फ्यू का पालन करें लोग

RNS INDIA NEWS 17/04/2021
rns featured image new

सीएम केजरीवाल ने की अपील

नई दिल्ली, (आरएनएस)। दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू शुरू होने के कुछ घंटों बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को नागरिकों से अपील की कि वे राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए लगाए गए दिशानिर्देशों का पालन करें। वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से लागू हो गया है। इस साल यह पहली बार है जब राष्ट्रीय राजधानी में वीकेंड पर सख्त कदम उठाए गये हैं और कोरोना के मामले बढऩे पर इसे भी बढ़ाने की संभावना है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, कोविड-19 को देखते हुए, शनिवार और रविवार को दिल्ली में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कृपया इसका पालन करें। हम सभी को महामारी को हराना होगा।
राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मामलों में तेजी से वृद्धि के कारण राज्य सरकार ने गुरुवार को वीकेंड कर्फ्यू (शुक्रवार 10 बजे से सोमवार शाम 5 बजे तक) लगाने की घोषणा की है, जबकि दूसरी सेवाओं पर प्रतिबंध 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि केवल आवश्यक सेवाओं को प्रतिबंधों से मुक्त रखा गया है।
चिकित्सा और खाने की होम डिलीवरी के लिए भी कोई पाबंदी नहीं होगी।
सभी बाजार, मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम और स्विमिंग पूल बंद कर दिये गये हैं। रेस्त्रां में बैठकर खाना खाने को बंद कर दिया गया है।
दिल्ली में पिछले लगभग एक सप्ताह से रोजाना 10 हजार से ज्यादा नए कोरोना के मामले दर्ज किये जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात हुए कुल 19,484 नए कोविड-19 मामले सामने आए, जो कि राजधानी में अब तक का सबसे बड़ा एक दिन का आंकड़ा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य में रात्रि कर्फ्यू का समय 9 बजे से, देहरादून में शनि-रवि तथा अन्य जिलों में रविवार को साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू
Next: नाव डूबने से 41 लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट

RNS INDIA NEWS 07/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

लोग आक्सीजन को भटक रहे थे, ये शीश महल बनवा रहे थे : मोदी

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, कई उड़ानें प्रभावित; स्कूल ऑनलाइन हुए

RNS INDIA NEWS 18/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.