Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राबाइंका हरिपुर तीन दिन के लिए बंद
  • देहरादून

राबाइंका हरिपुर तीन दिन के लिए बंद

RNS INDIA NEWS 15/04/2021
rns featured image new

स्कूल की दो छात्राएं और चार शिक्षिकाओं की कोरोना रिपोर्ट पॅाजिटिव

विकासनगर। राबाइंका हरिपुर कालसी में लगातार शिक्षिकाएं कोरोना संक्रमित आ रही हैं। गुरुवार को भी स्कूल की दो छात्राएं और चार शिक्षिकाओं की कोरोना रिपोर्ट पॅाजिटिव पाये जाने से कालेज में कोरोना संक्रामितों की संख्या दस पार हो गयी है। इससे शिक्षिकाओं और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई हैं। तहसील प्रशासन के निर्देश पर राबाइंका हरिपुर को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। राबाइंका हरिपुर कालसी में शिक्षिकाओं के लगातार कोरोना संक्रामित होने का सिलसिला जारी है। यही नहीं अब छात्राओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने लगी है। गुरुवार को कालेज की चार शिक्षिकाओं और दो छात्राओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इस तरह कालेज में एक सप्ताह के भीतर कोरोना पॉजिटिव की संख्या दस पहुंच गयी हैं। जबकि इस बीच कक्षा छह से लेकर नौ तक गृह परिक्षाएं और इंटर बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी आयोजित की गयी है। इस दौरान शिक्षिकाओं और छात्राओं के आपसी सपंर्क में आने से कालेज में और अधिक शिक्षिकाओं और छात्राओं में संक्रमण फैलने का भय बना हुआ है। कालेज की प्रधानाचार्य सरिता भट्ट ने बताया कि गृह परिक्षाओं और बोर्ड की प्रयोगात्मक परिक्षाओं के दौरान कई छात्राएं बुखार खांसी से पीडि़त थी। जिन्हे छुट्टी देकर घर भेजा गया और उनके परिजनों को बच्चों की जांच कराने के लिए कहा गया। प्रधानाचार्य सरिता भट्ट ने बताया कि गुरुवार को भी इंटर होमसाइंस का प्रैक्टिकल था। जिसे स्थगित कराया गया है। कहा कि कई अन्य छात्राओं की कोरोना रिपोर्ट रिजक्ट हो गयी। जिनका दोबारा परीक्षण कराया जाना है। कहा कि अन्य शिक्षिकाओं और उनकी जांच हो चुकी है। लेकिन अभी कोरोना रिपोर्ट आयी नहीं है। अब जबकि कक्षा छह से नौ की कक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में संक्रमण बढऩे से इंकार नहीं किया जा सकता है। प्रधानाचार्य भट्ट ने बताया कि फिलहाल एसडीएम कालसी के निर्देश पर तीन दिन के लिए कालेज को बंद कर दिया गया है। इस दौरान लगातार कॉलेज को सेनेटाइज़ कराया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राहुल जोशी की मासिक धर्म पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का कुलपति प्रो. एन. एस. भंडारी ने किया अनावरण
Next: पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने की 17 अप्रैल को कुंभ मेला समापन की घोषणा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.