Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में कोरोना संक्रमण का कहर जारी
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में कोरोना संक्रमण का कहर जारी

RNS INDIA NEWS 14/04/2021
corona

1.85 लाख नए मरीज, 1027 की मौत

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों को लेकर हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। देश में बुधवार को सर्वाधिक रिकॉर्ड 1.85 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले और 1027 लोगों की संक्रमण से जान चली गई।
देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों को लेकर हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। देश में बुधवार को सर्वाधिक रिकॉर्ड 1.85 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले और 1027 लोगों की संक्रमण से जान चली गई।महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में मिले नए कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को कोरोना मरीज के मामलों में मामूली गिरावट आई थी। मंगलवार को बीते 24 घंटों में करीब 1.62 लाख नए कोरोना मरीज मिले थे और 879 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। देश में पिछले करीब एक सप्ताह से हर रोज एक लाख से ज्यादा और चार दिन से डेढ़ लाख के पार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख हो गई थी। इसके बाद 28 सितंबर को यह 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार पहुंच गई थी।
मौतों की संख्या में बढ़ोतरी
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 1,84,372 नए कोरोना मरीज मिले, इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,38,73,825 पहुंच गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 1,027 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया, इसी के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,72,085 हो गई। पिछले छह महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा था। इससे पहले पिछले साल 17 अक्तूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी। कोरोना मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई कुल 1,027 मौतों में से 281 महाराष्ट्र से, 156 छत्तीसगढ़ से, 61 कर्नाटक से, 85 उत्तर प्रदेश से और 81 दिल्ली में हुई हैं। मौत के 1,027 नये मामलों में महाराष्ट्र के 281, छत्तीसगढ़ के 156, उत्तर प्रदेश के 85, दिल्ली के 81, गुजरात और कर्नाटक के 67-67, पंजाब के 50, मध्य प्रदेश के 40, झारखंड के 29, राजस्थान के 28, केरल और पश्चिम बंगाल के 20-20, हरियाणा के 16, बिहार के 14, उत्तराखंड के 13, हिमााचल प्रदेश के 11 और आंध्र प्रदेश के 10 मामले हैं। देश में इस बीमारी से अब तक कुल 1,72,085 लोगों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 58,526 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 13,008 लोगों की कर्नाटक में, 12,945 लोगों की तमिलनाडु में, 11,436 की दिल्ली में, 10,434 की पश्चिम बंगाल में, 9,309 की उत्तर प्रदेश में, 7,609 की पंजाब में और 7,321 लोगों की मौत आंध्र प्रदेश में हुई है।
13.65 लाख हुए सक्रिय मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर पहुंच रहा है। पिछले 24 घंटों में 82,339 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,23,36,036 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधे से भी कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 13,65,704 पहुंच गए हैं।
नौ राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर का नहीं असर
देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब आंधी-तूफान की तरह फैल रही है। लेकिन देश में 9 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अब भी ऐसे हैं, जहां कोरोना की दूसरी लहर का खास असर नहीं दिखा है। इनमें कुल मरीजों की संख्या अब भी 500 से कम है। इनमें नॉर्थ ईस्ट के कई राज्य शामिल हैं। अरुणाचल प्रदेश में इस समय कोरोना के केवल 55 मरीज हैं तो लक्षद्वीप में 86 और अंडमान निकोबार आइलैंड में 93 एक्टिव केस हैं। मणिपुर में 118, नागालैंड में 174 और सिक्किम में 175 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनके अलावा मिजोरम में 204, मेघालय में 270, त्रिपुरा में 312 एक्टिव केस हैं।
82 फीसदी मामले केवल 10 राज्यों से
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना वायरस के 82.04 फीसदी नए मामले इन 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। मसलन सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र सबसे आगे है, जहां पिछले कई दिनों से प्रतिदिन 50 से 60 हजार लोग संक्रमित मिल रहे हैं। यहां एक्टिव केसों की संख्या करीब 6 लाख तक पहुंच गई है, जबकि इस वायरस की वजह से राज्य में अब तक 58 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केसों के मामले में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है जहां 1,09,139 मरीजों का इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है जहां 95,980 एक्टिव केस हैं। इसके बाद कर्नाटक में 78,636, केरल में 52,450, तमिलनाडु में 49,985, मध्य पदेश में 43,539, दिल्ली में (43,510), राजस्थान में 40,690, गुजरात में 34,555, पश्चिम बंगाल में 29,050, पंजाब में 28,184, आंध्र प्रदेश में 25,850, तेलंगाना में 25,459 और हरियाणा में24,207 मरीजों का इलाज चल रहा है।
टीकाकरण: 11.11 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है, जिसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 11 अप्रैल को शुरू हुए टीका उत्सव का आज अंतिम दिन है। इसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की गई थी। देश में अब तक 11,11,79,578 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
दिल्ली की जेल मे 190 से अधिक कैदी संक्रमित
दिल्ली के तीन जेल परिसरों में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए 60 से ज्यादा कैदियों और 11 कर्मचारियों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया। महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने बताया कि अब तक कुल 190 कैदी संक्रमित हुए हैं। अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार तक दिल्ली की जेलों के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 78 है। इनमें जेल के 11 कर्मचारी शामिल हैं। गोयल ने कहा कि संक्रमण के 190 मामलों में से, 121 कैदी ठीक हो चुके हैं जबकि दो की मौत हो गयी। फिलहाल 67 उपचाराधीन मरीज हैं। जेल के 304 कर्मी अब तक संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 293 कर्मी ठीक हो चुके हैं और 11 का उपचार चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड कोरोना अपडेट: आज फिर रिकॉर्डतोड़ मामले
Next: मुख्य विकास अधिकारी भंडारी कोरोना संक्रमित, डीएम गए आइसोलेशन में

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.