Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 30 अप्रैल तक जारी रहेगा हरिद्वार कुंभ, फोर्स की होगी वापसी
  • देहरादून

30 अप्रैल तक जारी रहेगा हरिद्वार कुंभ, फोर्स की होगी वापसी

RNS INDIA NEWS 14/04/2021
rns featured image new

देहरादून। हरिद्वार कुंभ की अधिकारिक अवधि 30 अप्रैल तक ही रहेगी। कोविड संक्रमण के खतरों को देखते हुए सरकार ने मेला जल्द समेटने की अटकलों को खारिज कर दिया है। दूसरी तरफ भीड़ कम होने के कारण एक-दो दिन में फोर्स की वापसी भी शुरू हो जाएगी। बुधवार को हरिद्वार कुंभ का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव बैसाखी पर्व संपन्न हो गया है। इसी के साथ चर्चाएं चल निकली हैं कि सरकार कुंभ मेला समय से पहले समाप्त कर सकती है। हालांकि नोडल विभाग और शहरी विभाग में अभी ऐसी कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है। सचिव शहरी विकास शैलेश बगौली ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल मेला अवधि 30 अप्रैल तक ही है। इसे घटाने पर विभाग के स्तर से कोई प्रस्ताव नहीं है। सूत्रों के मुताबिक सरकार आने वाले दिनों में कोविड संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए इस पर अंतिम निर्णय लेगी। इधर, गत चार तीन से हरिद्वार में डेरा डाले डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कुंभ का मुख्य स्नान बुधवार को समाप्त हो गया है। इस कारण फोर्स की वापसी एक दो दिन में शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अब 30 अप्रैल तक केंद्रीय बलों सहित आधा फोर्स ही हरिद्वार में रहेगा, शेष बल अपने अपने पड़ाव पर वापस लौट जाएंगे। डीजीपी ने बताया कि बुधवार को बीते 12 अप्रैल के स्नान के मुकाबले कम भीड़ रही। इससे आने वाले दिनों में भी भीड़ सामान्य रहने के आसार है। जिसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा था कि कल कुंभ मेला खत्म हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो पक्षों का झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील, चार लोग घायल
Next: उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार पर कोरोना की दूसरी लहर की मार, कैंसिल हो रही एडवांस बुकिंग

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
  • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान
  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.