Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दो पक्षों का झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील, चार लोग घायल
  • नैनीताल

दो पक्षों का झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील, चार लोग घायल

RNS INDIA NEWS 14/04/2021
rns featured image new

नैनीताल। शहर के तल्लीताल बूचडख़ाना क्षेत्र में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो दोनों पक्ष हाथापाई पर उतर आए। देखते देखते झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान दोनों गुटों के चार लोग घायल हो गए। पड़ोसियों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत करवाया और घायलों को अस्पताल लेकर पहुँचे। जहां एक की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों को उपचार दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर बूचडख़ाना तल्लीताल निवासी युवक किसी व्यक्ति से दो सौ रुपये लेने हरिनगर गया हुआ था। जहां किसी व्यक्ति उसका विवाद हो गया और उसने युवक की पिटाई कर दी। जिसके बाद युवक वापस लौट आया और अपने भाइयों को ये बात बताई। जिसके बाद आवेश में आकर युवक के भाई और अन्य लोग उक्त व्यक्ति के पास पहुँचे और झगडऩे लगे। इतने में उक्त व्यक्ति ने भी अन्य लोगों को बुला लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में घमासान हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर धारदार हथियारो से वार करने लगे। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक जमीन पर गिरकर तड़पने लगा तो आस पास मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह बीडी पांडे अस्पताल पहुँचाया। वहा घायल को उपचार दिया ही जा रहा था कि दूसरे पक्ष से घायल दो लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुँचे ही थे कि गंभीर रूप से घायल युवक के परिजन उन दोनों पर टूट पड़े और मार मार कर उनका बुरा हाल कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करवाया।
कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल घायलों को उपचार दिया जा रहा है। मामले में फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली हैं। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। वहींं, पीएमएस डॉ केएस धामी ने बताया कि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। फिलहाल अन्य तीन घायलों को उपचार दिया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होटलों को भी कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए निर्देश जारी
Next: 30 अप्रैल तक जारी रहेगा हरिद्वार कुंभ, फोर्स की होगी वापसी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.