Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • जंगल की आग बुझाने गए युवक की खाई में गिरने से हुई मौत
  • पिथौरागढ़

जंगल की आग बुझाने गए युवक की खाई में गिरने से हुई मौत

RNS INDIA NEWS 10/04/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। जिले के डीडीहाट तहसील में जंगल की आग बुझाने गए एक युवक पैर फिसलने के कारण खाई में गिर गया। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। वन विभाग की टीम घटना स्थल को रवाना हो चुकी है। शनिवार को डीडीहाट तहसील क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम पंचायत भडग़ांव के अठख्वाली के वन पंचायत के जंगल में आग लग गई। जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए अठख्वाली के 4-5 युवा अपने घर से रवाना हुए। इस बीच बेकाबू हो चुकी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे 19 वर्षीय पंकज सिंह देऊपा पुत्र नंदन सिंह देऊपा का संतुलन बिगड़ गया और वह पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वन सरपंच पूरन सिंह देऊपा ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी पूरन देऊपा टीम के साथ घटनास्थल को रवाना हुए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां गंगा देवी बेसुध है। मृतक युवक पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसके दो भाई व दो बहनें हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
कुछ दिन शांत रहने के बाद फिर से धधकने लगे जंगल: बीते रोज हुई बारिश के चलते जिले भर के जंगलों में आग की घटनाओं में कुछ हद तक कमी आई थी। इस बीच मौसम की बेरु खी से जिले भर में आग की घटनाओं में एक बार फिर से इजाफा हो चुका है। इससे वातावरण में धुंध बनी हुई है। घाटी वाले क्षेत्रों में गहरी धुंध देखने को मिल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमण के बीच डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई जारी रखने के पक्ष में सरकार
Next: राशिफल 11 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.