Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाइट कर्फ्यू को लेकर शासन स्तर से गाइडलाइंस जारी
  • देहरादून

नाइट कर्फ्यू को लेकर शासन स्तर से गाइडलाइंस जारी

RNS INDIA NEWS 10/04/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना को लेकर बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन ने गाइडलाइंस जारी कर दी है। नाइट कर्फ्यू रात दस बजे से सुबह पांच तक सख्ती से लागू होगा। सिनेमाघर-रेस्टोरेंट में क्षमता के सापेक्ष पचास फीसद ग्राहकों की अनुमति होगी जबकि आवश्यक सेवाओं को नाइट कर्फ्य में छूट रहेगी। निर्देशों का उल्लंघन करने पर पुलिस महामारी ऐक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करेगी। पुलिस कार्यालय में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शासन स्तर से नाइट कर्फ्यू को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। बताया कि रात दस बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। नगर निगम क्षेत्रांतर्गत समस्त दुकानें,होटल, बार, रेस्टोरेंट आदि गतिविधियां रात बजे के बाद संचालित नहीं होंगी। सिर्फ मेडिकल स्टोर, अस्पताल, पेट्रोल पंप समेत अतिआवश्यक सेवाएं खुले रहेंगे।औद्योगिक गतिविधियां और फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट संचालित रहेंगी। मजदूरों को रात्रि के समय आने-जाने में छूट रहेगी।बशर्ते उन्हें आईडी कार्ड मांगने पर पुलिसकर्मियों को दिखाना होगा। दूध,फल, सब्जियों के वाहनों पर रोकटोक नहीं होगी। स्मार्ट सिटी समेत अन्य सरकारी कार्य में लगे वाहनों के छूट रहेगी। सिनेमाघर, होटल और रेस्टोरेंट पचास फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे। सभी को सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। शादियों में शामिल होने वाले लोगों को अपने साथ शादी का कार्ड और पहचान पत्र (ड्राइविंग लाइसेंस, आधारकार्ड, वोटर कार्ड या अन्य पहचान पत्र) लाना होगा। रात दस बजे बाद दुकानें खुली मिलने और बिना कारण घूमने पर आपदा प्रबंधन ऐक्ट में मुकदमा दर्ज होगा और चालानी कार्रवाई भी होगी। पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग करेगी। शादियों में लोगों की संख्या को लेकर नई गाइडलाइंस नहीं है।
रात में बस-ट्रेन का टिकट जरूरी होगा: एसएसपी डॉ रावत ने बातया कि कई बसें रात में और कई ट्रेन सुबह तडक़ें चलती हैं। उक्त बस और ट्रेनों में जाने वाले यात्रियों को टिकट साथ रखना होगा। टिकट देखने के बाद उन्हें जाने की अनुमति रहेगी। पुराना टिकट मान्य नहीं होगा।
आटो-विक्रम रात में बंद रहेंगे: एसएसपी ने बताया कि रात में संचालित होने वाले ऑटो विक्रम भी नहीं चलेंगे। इन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। अगर सुबह तडक़े लोगों को ट्रेन या बस पकडऩी है तो वह अपने निजी वाहनों से जा सकते हैं लेकिन उन्हें टिकट साथ में रखना होगा।
कुंभ: डायवर्ट होकर दून आने वालों वाहनों को छूट
देहरादून पुलिस कप्तान डॉ. रावत ने बताया कि कुंभ को लेकर हरिद्वार में यातायात प्लान जारी किया है। ऐसे में पहाड़ी जिलों में जाने वाले भारी वाहन या अन्य वाहन आशारोड़ी होकर दून पहुंचेंगे। ऐसे वाहनों को भी आने-जाने में छूट रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बधाई अल्मोड़ा: डॉo प्रभाकर जोशी को मिला इनोवेटिव टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड
Next: कोरोना संक्रमण के बीच डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई जारी रखने के पक्ष में सरकार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.