Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बीडीसी बैठक में अधिकारियों के न पहुंचने पर जन प्रतिनिधियों ने किया हंगामा
  • चमोली

बीडीसी बैठक में अधिकारियों के न पहुंचने पर जन प्रतिनिधियों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 08/04/2021
rns featured image new

चमोली। क्षेत्र पंचायत की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर जन प्रतिनिधियों ने हंगामा किया। सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर अधिकारियों के विरुद्ध प्रदर्शन भी किया। थराली ब्लॉक सभागार में करीब एक साल बाद क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाई गई थी। ब्लॉक प्रमुख थराली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकासखंड के क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों के सम्मुख रखने के लिए पहुंचे थे। लेकिन, बैठक से जिलास्तरीय अधिकारियों के नदारद रहने व विभागाध्यक्षों के न पहुंचने से प्रधान संगठन सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। प्रधान संगठन के अध्यक्ष जगमोहन रावत की अगुआई में सभी ग्राम प्रधान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर आए। साथ ही विकासखंड कार्यालय परिसर में मनरेगा कर्मियों के आंदोलन के समर्थन में सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। प्रधान संगठन के बहिष्कार के आह्वान के बाद सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी सदन का बहिष्कार करते हुए वॉकआउट कर दिया। पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद थराली क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक बुलाई गई थी। लेकिन, बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि बैठक में विभागों के वह कर्मचारी भेजे गए हैं, जिन्हें पंचायत प्रतिनिधि बीसियों बार अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं। सदन के सदस्यों ने बताया कि जब अधिकारियों को समस्या नहीं सुननी और न ही उसका निस्तारण करना है। ऐसे में बैठक का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि अगली बैठक 10 दिनों के भीतर इस शर्त पर बुलाई जाए कि बैठक में जिला स्तर के सभी अधिकारी व जिलाधिकारी स्वयं मौजूद रहेंगे। वरना अधिकारियों के न पहुंचने पर प्रतिनिधि इस तरह की बैठकों का बहिष्कार करते रहेंगे। ब्लॉक प्रमुख कविता नेगी ने भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों के बहिष्कार को लेकर कहा कि जिला स्तरीय अधिकारियों व विभागों के विभागध्यक्षों के बैठक में न पहुंचने पर सदन के सदस्यों में रोष है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की मांग जायज है। जिला स्तरीय अधिकारियों को भी क्षेत्र पंचायत की बैठकों में आना चाहिए। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख राजेंद्र सिंह, जगमोहन सिह, गंभीर सिंह, कैलाश देवराड़ी, मनीष सती, देवेंद्र रावत, विजया रावत, मनीष सती, देवेंद्र सहित विकासखंड के तमाम ग्राम प्रधान, क्षेपंस, जिपंस आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोठा में पांच कच्चे घर जले, लाखों की नगदी व सामान जला
Next: आज आये राज्य में कोरोना के 787 नए मामले

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.