Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गंगनहर में डूब कर अधिवक्ता लापता
  • हरिद्वार

गंगनहर में डूब कर अधिवक्ता लापता

RNS INDIA NEWS 07/04/2021
default featured image

रुडक़ी। अधिवक्ता सोलानी पार्क के पास गंगनहर में डूब कर लापता हो गया। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गंगनहर में अधिवक्ता की तलाश की गई, लेकिन बुधवार दोपहर तक अधिवक्ता का कुछ पता नहीं चल पाया। साथियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा निवासी अधिवक्ता अंकित (25) पुत्र जोगिंदर मंगलवार रात अपने साथियों के साथ सोलानी पार्क गया था। इस बीच बुलेट से हेलमेट नहर पटरी पर गिरा। तभी अंकित ने पैसे, फोन और जूते निकालकर गंगनहर की ओर रुख किया। बताया जा रहा है कि संतुलन बिगडऩे से अंकित गंगनहर में जा गिरा। शोर-शराबा होने पर कई लोग वहां पहुंचे। लेकिन तब तक अंकित गंगनहर में डूब कर लापता हो चुका था। सूचना परिजनों तक पहुंची तो परिवार और गांव में कोहराम मच गया। साथ ही सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस व परिजनों ने गंगनहर में अंकित की काफी तलाश की, लेकिन अंकित का बुधवार दोपहर तक कुछ पता नहीं चल पाया। दोस्तों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि अंकित की गंगनहर में तलाश जारी है। घटना के वक्त जो साथी अंकित के साथ मौजूद थे उनसे पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपनल कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 14वें दिन भी जारी
Next: दो पक्षों में तलवार चलने के बाद फायरिंग

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.