Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नक्सली मुठभेड़ में 23 जवान शहीद, 24 घायल, 7 गंभीर
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

नक्सली मुठभेड़ में 23 जवान शहीद, 24 घायल, 7 गंभीर

RNS INDIA NEWS 04/04/2021
Breaking badi khabar.jpg

नक्सलियों ने मुठभेड़ में मोर्टार हैंड ग्रेनेड का भी उपयोग किया
नक्सली शहीद जवानों के हथियार प्रुफ जैकेट, घड़ी, पैसे सभी कुछ लूट कर ले गये
एक महिला नक्सली का शव भी बरामद

बीजापुर, (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तर्रेम से निकले जवानों की संयुक्त पार्टी पर शनिवार को दोपहर में बीजापुर-सुकमा के सरहदी क्षेत्र में नक्सलियोंं के डबल एंबुश में फंस गई। इसके बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 23 जवान शहीद हो गए हंै, वहीं 31 जवान घायल हो गये, जिनमें 24 जवानों का उपचार बीजापुर अस्पताल में चल रहा है एवं 07 गंभीर रूप से घायल जवानों को राजधानी रायपुर रिफर किया गया है। बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने आज दोपहर 12 बजे तक 20 जवानों के शव बरामद होने की पुष्टि की थी, वहीं बाद में 3 अन्य जवानों के शव भी बरामद किये जाने की खबर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल और शहीद जवानों के शव में मिले स्पलेन्डर के अवशेष से यह प्रतीत होता है कि नक्सलियों के द्वारा दो इंच की मोर्टार से जवानों पर हमला करते हुए हैंड ग्रेनेड भी फेंके गए हैं। एंबुश में फंसे जवान के साथ दो मुठभेड़ हुई है पहला मुठभेड़ जीरागांव के पास हुई वहीं दूसरी मुठभेड़ तब हुई जब घायलों के सहयोग के लिए जवानों की दूसरी पार्टी वहां पहुंच पाती इससे पहले नक्सलियों ने उन्हे भी अपने एम्बुस में फंसाने के कारण शहीदों की संख्या अधिक देखी जा रही है। नक्सली शहीद जवानों के हथियार बुलेट प्रुफ जैकेट, घड़ी, पैसे, जूते, कपड़े सभी कुछ लूट कर ले जाने में कामयाब रहे हैं। इलाके की यूएव्ही से नजर रखी जा रही है, इलाके की सर्चिंग जारी है, चारो ओर जवानों के शव बिखरे पड़े हैं। मौके की भयानक दिल दहला देने वाला मंजर है।
शहीद जवानों में उप निरीक्षक दीपक भारद्वाज पिता राधे लाल निवासी बिहारी थाना मालखरौदा जिला जांजगीर चांपा, रमेश कुमार जुर्री पिता श्री मेघनाथ प्रधान आरक्षक/1376 निवासी मेवाती पंडरीपानी थाना चारामा जिला कांकेर, नारायण सोढ़ी पिता सोढ़ी रमैया प्रधान आरक्षक/1337 निवासी पुन्नूर थाना आवापल्ली जिला बीजापुर, रमेश कोरसा पिता सुकलू कोरसा आरक्षक/1101 निवासी ग्राम बदरेला थाना जांगला जिला बीजापुर, आर सुभाष नायक पिता सीताराम नायक आरक्षक/791 निवासी ग्राम बासागुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, किशोर एंड्रिक पिता रामधर एंड्रिक सहायक आरक्षक/810 निवासी ग्राम चेरपाल थाना बीजापुर जिला बीजापुर, सनकू राम सोढ़ी पिता मंगलू राम सहायक आरक्षक/1163 निवासी ग्राम पेदापाल थाना मीरतुर जिला बीजापुर, भोसाराम कटरामी में पिता लक्ष्मण कटरामी सहायक आरक्षक/372 निवासी ग्राम एकेली थाना नेलसनार जिला बीजापुर, की पुष्टि की गई है।
घायलों में रामाराम पोयम एसटीएफ, अमित कुमार कोबरा 210, सुनील कुमार कोबरा 210, संमेेश 210 कोबरा, लक्ष्मण हेमला डीआरजी, भास्कर यादव एसटीएफ, मनीराम कुंजाम डीआरजी, सोमारू कर्मा सहायक आरक्षक डीआरजी, विजय मंडावी डीआरजी, बदरु पुनेम डीआरजी, आनंद पटेल 210 कोबरा, आनंद कुरसम डीआरजी, प्रकाश चेट्टी डीआरजी, बसंत झाड़ी डीआरजी, मदन पाल कोबरा 210, दसरू हेमला डीआरजी, बलेंदर सिंह कोबरा 210, सोनू मंडावी एसटीएफ, जितेंद्र दास कोबरा 210, सूर्यभान सिंह यादव कोबरा 210, थामेश्वर साहू एसटीएफ, थॉमस पॉल कोबरा 210 शामिल हैं जिनका इलाज बीजापुर में जारी है। बाकी के अन्य 07 गंभीर रूप से घायल जवानों का उपचार रायपुर में चल रहा है।
घटना स्थल पर सर्चिंग के दौरान एक महिला नक्सली का भी शव बरामद किये जाने की खबर आई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मास्क नहीं पहनने वाले हो जाएं सावधान
Next: ट्रक-कार भिंड़त में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.