Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • स्टालिन के दामाद सबरीसान के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे
  • राष्ट्रीय

स्टालिन के दामाद सबरीसान के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे

RNS INDIA NEWS 02/04/2021
default featured image

चेन्नई (आरएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले आयकर विभाग ने द्रविड़ मुनेत्र कडग़म के प्रमुख एमके स्टालिन के दामाद सबारेसन के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। दामाद सबारेसन के घर के अलावा चार जगहों पर रेड चल रही है। छापेमारी किए गए जगहों में डीएमके के अन्ना नगर के उम्मीदवार मोहन के बेटे का घर भी शामिल है। सूत्रों ने कहा कि रेड किए गए जगहों में से एक में सबारेसन का घर भी शामिल है, जहां चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने डीएमके के साथ अपनी रणनीति की बैठकें की थीं। इस छापेमारी में अब तक क्या कुछ मिला है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले इनकम टैक्स के छापे लगातार पड़ रहे हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते डीएमके के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार ईवी वेलु के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी।
वहीं द्रमुक ने छापेमारी को राजनीतिक रूप से प्रेरित और सत्ता का दुरुपयोग करार देते हुए इसकी निंदा की है। पार्टी ने इसके लिए सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक और उसके गठबंधन साझेदार भाजपा को इसके लिए जिम्मेदार बताया। कहा जा रहा है कि संदिग्ध टैक्स चोरी के मामले में छापेमारी चल रही है।
बताते चलें कि तमिलनाडु में 6 अप्रैल को वोटिंग होनी है। डीएमके 10 साल के बाद सत्ता में वापसी करने की कोशिश में है । द्रमुक अध्यक्ष एम। के। स्टालिन ने सोमवार को वादा किया कि तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर राज्य में संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) लागू नहीं करने दिया जाएगा। स्टालिन ने सीएए के मुद्दे पर संसद में भाजपा का समर्थन करने को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक की आलोचना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी से दुराचार के मामले में दंपति गिरफ्तार
Next: कार पर कंटेनर गिर जाने से चार लोगों की मौत

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.