Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • जमीन के विवाद में कांग्रेसी नेता की गोली मारकर हत्या
  • उत्तर प्रदेश

जमीन के विवाद में कांग्रेसी नेता की गोली मारकर हत्या

RNS INDIA NEWS 31/03/2021
rns featured image new

प्रयागराज (आरएनएस)। जिले के गंगापार झूंसी के कनिहार गांव में मंगलवार की रात यूथ कांग्रेस के नेता मोहम्मद अकरम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे जमीनी विवाद होने की बात सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक (गंगापार) धवल जायसवाल ने बताया कि बीती रात झूंसी के कनिहार नामक गांव में मोहम्मद अकरम (32 वर्ष) नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया किघटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल अवस्था में अकरम को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना की पृष्ठभूमि में जमीन का विवाद सामने आया है; मृतक के सगे मामा रईस, उसके पुत्र अयान और एक अन्य व्यक्ति द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। जायसवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले मृतक के मामा ने एक जमीन खरीदी थी जिसमें हिस्सेदारी को लेकर इन दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। जायसवाल ने बताया कि इसी विवाद के क्रम में अकरम के मामा, मामा के बेटे और एक अन्य व्यक्ति ने अकरम को गोली मार दी जिससे अकरम की मृत्यु हो गई। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए दबिश दे रही है। कांग्रेस के स्थानीय नेता हसीब अहमद का दावा है कि मोहम्मद अकरम पर इससे पूर्व भी कई बार जानलेवा हमला किया जा चुका है जिसकी शिकायत अकरम ने आला पुलिस अधिकारियों से की थी। इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसका नतीजा यह रहा कि अकरम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि मोहम्मद अकरम फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के नेता थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुंडना इलाके से बरामद की गईं जिलेटिन की 78 छड़ें, एक गिरफ्तार
Next: सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, 50 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.