Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • होली खेलने को लेकर दो समुदायों में जमकर संघर्ष
  • हरिद्वार

होली खेलने को लेकर दो समुदायों में जमकर संघर्ष

RNS INDIA NEWS 30/03/2021
rns featured image new

रूड़की। नारसन खुर्द गांव में होली खेलने को लेकर गांव के दो समुदायों में जमकर संघर्ष हुआ। गोली लगने से 15 वर्षीय किशोर घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। इस संबंध में दलित समाज की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास तथा दलित उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। जानकारी के अनुसार सोमवार को होली के दिन होली खेलने को लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव नारसन खुर्द में दो समुदायों में टकराव हो गया जिसके चलते एक पक्ष की ओर से गोली भी चलाई गई। बताया जाता है कि दो युवक संदीप वह राज्यपाल गांव के बाहर बने श्मशान घाट की तरफ गए थे जहां पर वह पानी पीने लगे इसी बात को लेकर दूसरे समाज के लोगों ने आपत्ति जताई तो दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। बात बढ़ी तो आरोपित उन पर लाठी-डंडों से प्रहार करने लगे। साथ ही एक आरोपित ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई। गोली उस किशोर को लगी जो कि झगड़े की सूचना पर वहां पर पहुंचा था। 15 वर्षीय किशोर का नाम रितिक पुत्र प्रदीप निवासी नारसन खुर्द बताया गया है। इस संबंध में संदीप पुत्र रामपाल निवासी ग्राम नारसन खुर्द कोतवाली मंगलौर की तहरीर पर पुलिस ने नामजद किए गए अंकित पुत्र विनोद, अंशुल पुत्र धर्मेंद्र तथा एक अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास मारपीट करने तथा दलित उत्पीडऩ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर मंगलौर यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल और पंकज गैरोला कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
Next: कार दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.