Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सल्ट उपचुनाव: भाजपा से महेश जीना तो कांग्रेस से गंगा पंचोली ने भरा पर्चा
  • अल्मोड़ा

सल्ट उपचुनाव: भाजपा से महेश जीना तो कांग्रेस से गंगा पंचोली ने भरा पर्चा

RNS INDIA NEWS 30/03/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। सल्ट उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया खत्म होने से ठीक एक दिन पहले होली के दिन भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। सत्तापक्ष ने स्व. विधायक सुरेंद्र जीना के बड़े भाई महेश जीना पर दांव चला है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख गंगा पंचोली को मैदान में उतारा है। उधर, उत्तराखंड क्रांति दल ने (उक्रांद) से मोहन उपाध्याय को टिकट दिया है। तीनों प्रत्याशियों ने बारी-बारी तहसील मुख्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व तीनों दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में जुलूस निकाल शक्ति प्रदर्शन भी किया गया। सल्ट उपचुनाव के मद्देनजर मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने प्रात: 11 बजे पर्चा भरा। नामांकन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महामंत्री सुरेश भट्ट, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, सांसद अल्मोड़ा पिथौरागढ़ अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल व यशपाल आर्या, राच्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत सुबह ही भिकियासैंण पहुंच गए थे। पर्चा भरने के बाद स्याल्दे ब्लॉक के छियाणी खेल मैदान में सत्तापक्ष ने जनसभा के जरिये चुनावी शंखनाद किया।
गंगा के काफिले में मातृशक्ति का जोर कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के समर्थन में निकले जुलूस में मातृशक्ति का जोर रहा। तुराचौरा रोड से होकर गुजरा कांग्रेसियों का काफिला तहसील मुख्यालय पहुंचा। आचार संहिता के मद्देनजर गंगा पंचोली के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक मदन बिष्ट व विधायक जागेश्वर गोविंद सिंह कुंजवाल नामांकन केंद्र में पहुंचे। उनके प्रस्तावक सोबन सिंह बोरा व अर्जुन सिंह रावत रहे। पूर्वाह्नï 11:30 बजे पर्चा भरने के बाद कांग्रेसी जुलूस की शक्ल में जैनल बर्किंडा (स्याल्दे) पहुंचे, जहां चुनावी सभा की। उक्रांद प्रत्याशी मोहन उपाध्याय ने भी जोरशोर के साथ नामांकन केंद्र पहुंच लगभग सवा बारह बजे पर्चा भरा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे में धुत पुलिस कर्मी ने दागी गोली, हड़कंप मचा
Next: होली मनाकर लौट रहे अधेड़ की खाई में गिर कर मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.