Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर पति ने किया हंगामा
  • हरिद्वार

पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर पति ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 27/03/2021
rns featured image new

रुडकी। पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर पति का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। शोर-शराबा होने पर हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी प्रेमिका को कोतवाली लेकर आई। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला करीब दो साल पूर्व एक किराये के मकान में परिवार के साथ रह रही थी। इस बीच महिला की किरायेदार से आंख लड़ गई। दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी और मिलना जुलना बढ़ गया। मामला परिजनों तक पहुंचा तो दोनों ने मकान छोड़ दिया और अलग-अलग रहने लगे। दोनों की लव स्टोरी यहां भी खत्म नहीं हुई। दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। कुछ महीनों पूर्व महिला अपने प्रेमी से मिलने पहुंची तो पति ने पकड़ लिया। मामला उस वक्त कोतवाली पहुंचा था। किसी तरह पुलिस के बीच में आने पर दंपति का मामला सुलझ गया था। पति गुलदस्ता भेंट कर पत्नी को साथ लेकर चला गया था। शुक्रवार देर शाम महिला अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंच गई। इस बीच पत्नी को घर से गायब होने पर पति को शक हुआ। आसपास के लोगों से रास्ता पूछ पूछकर पति भी प्रेमी के घर पहुंच गया। देखा कि अंदर से कुंडी बंद है और दोनों कमरे में हैं। इस बीच किसी ने मेन दरवाजे के बाहर से कुंडी लगाकर ताला लगा दिया। शोर शराबा होने पर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने दरवाजा खोल कर किसी तरह प्रेमी को बाहर निकाल और उसकी धुनाई शुरू कर दी। लेकिन महिला वहां नहीं मिली। घर में खोजबीन की तो बेड के अंदर से महिला परिजनों को मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया और प्रेमी प्रेमिका को लेकर कोतवाली पहुंची। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा बुझा कर घर भेजा दिया गया है। यदि अब किसी भी पक्ष ने दोबारा माहौल खराब किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्सर से प्राधिकरण का दफ्तर हटाने की मांग
Next: शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार : विस अध्यक्ष

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.