Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम तीरथ सिंह ने की पंचायत प्रतिनिधियों की मुराद पूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम तीरथ सिंह ने की पंचायत प्रतिनिधियों की मुराद पूरी

RNS INDIA NEWS 26/03/2021
rns featured image new

जिला नियोजन समिति के चुनाव अप्रैल में कराने को हरी झंडी

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पंचायत प्रतिनिधियों की मुराद पूरी कर दी। जिला नियोजन समिति के चुनाव अगले माह अप्रैल में कराने को उन्होंने हरी झंडी दिखा दी है। सरकार के इस फैसले ने पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों में नया उत्साह भर दिया है। कोरोना संकट की वजह से सरकार ने जिला नियोजन समितियों के चुनाव कराने से कन्नी काट ली थी। त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधि इन समितियों के चुनाव की मांग कर रहे थे। दरअसल, जिला नियोजन समितियों के माध्यम से ही जिला योजना के बजट खर्च का प्रविधान है। इन समितियों में पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी भी रहती है। चुनाव नहीं होने से ये प्रतिनिधि समितियों में नामित होने से रह गए थे। यही वजह है कि पंचायत प्रतिनिधियों ने कोरोना महामारी की वजह से जिला नियोजन समितियों का चुनाव नहीं कराने के सरकार के तर्क को मानने से इन्कार कर दिया। सरकार पर दबाव बनाने में विफल इन प्रतिनिधियों ने इस मामले को हाईकोर्ट में भी चुनौती दी थी। हाईकोर्ट भी सरकार को जिला नियोजन समितियों का निर्वाचन के माध्यम से गठन के आदेश दे चुकी है। इस बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी जिला नियोजन समितियों के निर्वाचन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया। उन्होंने इसे संगठन की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि समितियों का गठन होने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही बजट का सदुपयोग हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव राज्य के शेष 12 जिलों से अलहदा पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के साथ होते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी हैलीकाप्टर से निजी उड़ान पर आखिरकार भाजपा ने मांगी माफी
Next: हाई सिक्योरिटी जोन में रेलवे डिप्टी चीफ इंजीनियर के नौकर की हत्या, बंधे थे हाथ-पांव, तार से कसा था गला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.