Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्मैक तस्करी के अभियुक्त की जमानत याचिका हुई ख़ारिज
  • अल्मोड़ा

स्मैक तस्करी के अभियुक्त की जमानत याचिका हुई ख़ारिज

RNS INDIA NEWS 26/03/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। स्मैक तस्करी के एक मामले में माननीय विशेष सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान के न्यायालय में अभियुक्त (नीरज सिंह नैनवाल उर्फ नब्बू उर्फ नवीन नैनवाल) पुत्र रघुवीर सिंह नैनवाल निवासी गोलना करड़िया चीनाखान, कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा धारा-8/20 एन0डीoपीoएस0 एक्ट के तहत अभियुक्त द्वारा अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपनी जमानत हेतु जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत की गयी। जिस पर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा द्वारा अभियुक्त की जमानत का घोर विरोध करते हुए न्यायालय को यह बताया कि दिनांक 17-03-2021 को पुलिस कर्मचारियों द्वारा बेस तिराहे से करीब 100 मीटर पहले वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रहे थे तो कुछ समय पश्चात एक व्यक्ति बेस तिराहे की ओर अपने कंधे पर थैला टांगा हुआ जो पुलिस कर्मचारियों को देखकर एकदम सड़क के दूसरी तरफ जाकर पुलिस टीम से नजरें चुराते हुए जाने लगा पुलिस कर्मचारियों को शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को आवाज देकर रूकने हेतु कहा तो वह व्यक्ति अनसुना कर आगे बढ़ने लगा तो पुलिस कर्मचारी उसे पकड़ने हेतु गये तो अभियुक्त ने अपने कंधे में टंगे बैग को सड़क किनारे फेंककर तेजी से भागने लगा, जिसे पुलिस कर्मचारियों द्वारा पकड़ लिया गया तथा सड़क किनारे फेंके बैग को उठाकर चैक किया तो उक्त बैग के अन्दर से एक नीले रंग के पट्टीदार हैण्डटावल के अन्दर से एक पारदर्शी पन्नी में पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ। जिसमें से स्मैक की गंध आ रही थी। उक्त स्मैक को इलैक्ट्रानिक तराजू से तोला गया तो उसका वजन 6.78 ग्राम निकला तथा पुलिस कर्मचारियों द्वारा एन०डी०पीoएस० एक्ट के प्राविधानों का पूर्ण पालन कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को जेल भेजा गया। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने कहा यदि अभियुक्त को जमानत पर रिहा किया जाता है तो अभियुक्त जमानत का दुरूपयोग कर पुनः अपराध में संलिप्त हो सकता है। जिस पर न्यायालय द्वारा पत्रावली का परिशीलन कर अभियुक्त की जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए आज 26 मार्च को खारिज की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर चार प्रतिशत गिरकर सूचीबद्ध हुए
Next: बच्ची से अश्लील हरकत के दोषी को 20 साल की सजा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.