Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तेल के दाम केंद्र ने कम किए : शिवसेना
  • राष्ट्रीय

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तेल के दाम केंद्र ने कम किए : शिवसेना

RNS INDIA NEWS 26/03/2021
rns featured image new

मुम्बई, 26 मार्च (आरएनएस)। शिवसेना ने राजग का नाम लिए बिना, केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने शायद पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तेल के दाम कम किए हैं, ताकी ईंधन की बढ़ती कीमतों का खामियाजा भाजपा को ना उठाना पड़े। केन्द्र ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया था। इससे पहले, करीब छह महीने बाद बुधवार को उसने पेट्रोल 18 पैसे प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया था। शिवसेना ने आरोप लगाया, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों के कम होने के कारण देश में तेल के दाम कम हुए है। या शायद केन्द्र ने तेल की कीमत, इसलिए कम की है ताकि भाजपा को असम और पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में तेल की बढ़ती कीमतों का खामियाजा ना उठाना पड़े।’’ पार्टी ने कहा, ‘‘ तो बात यह है कि, कीमत में कटौती का कारण अंतरराष्ट्रीय दरों में गिरावट है और इस समय देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। यकीनन हमें, आम लोगों को नहीं भूलना चाहिए, इसका हिसाब फिर कभी बराबर किया जाएगा।’’ गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल और असम के अलावा केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। शिवसेना ने इस बात को लेकर भी सवाल उठाया कि तेल के दाम में गिरावट कब तक जारी रहेगी। उसने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में 15 प्रतिशत की गिरावट के कारण ईंधन की कीमत कम हुई है। उद्धव ठाकरे नीत पार्टी ने कहा, ‘‘ इसका मतलब है कि यह राहत अस्थायी है ….’’ शिवसेना ने केन्द्र पर लोगों और विपक्षी दलों द्वारा मूल्य वृद्धि का विरोध करने के बावजूद पेट्रोल तथा डीजल की कीमत कम करने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाने का भी आरोप लगाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड-19 अस्पताल में लगी आग से 2 की मौत, 70 मरीज बचाए गए
Next: देश में ‘कौशल की पहचान’ और ‘स्वदेशी की शान’ का मंच बन चुका है ‘हुनर हाट’ : नकवी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.