Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कोरोना से बचाव में गेमचेंजर साबित होगी यह गोली, अगले महीने शुरू होने जा रहा ह्यूमन ट्रायल
  • अंतरराष्ट्रीय

कोरोना से बचाव में गेमचेंजर साबित होगी यह गोली, अगले महीने शुरू होने जा रहा ह्यूमन ट्रायल

RNS INDIA NEWS 26/03/2021
rns featured image new

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना के कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अमेरिका की दवा कंपनी फाइजर एक नई गोली का ह्यूमन ट्रायल अगले महीने से शुरु करने जा रही है जो कोरोना को काबू करने में बेहद मददगार साबित हो सकती है। कंपनी के अनुसार, शरीर में कोरोना वायरस होने का संकेत मिलते ही इस गोली का इस्तेमाल किया जा सकता है। फाइजर के मुख्य वैज्ञानिक का कहना है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन लगवाना और वायरस के संपर्क में आए लोगों का इलाज, दोनों शामिल हैं। जिस तरह से फिर से पनप रहा है और दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में यह संभव है कि आने वाले वक्त में हालात और खराब हो जाएंगे।
कहा कि ट्रायल पूरा होने के बाद लोगों को 5 दिनों तक दिन में दो बार यह गोली लेनी होगी। कोरोना महामारी से बचाव में यह गोली गेमचेंजर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस दवा को शुरुआत में हाल में कोरोना संक्रमित हुए लोगों पर इस्तेमाल किया जाएगा।
कंपनी के अनुसार, कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के शुरुआती इलाज की सुविधाओं की कमी है। ऐसे में अगर यह गोली बन जाती है तो इस महामारी को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलेगी। कंपनी का कहना है कि कंपनी अप्रैल से शुरू होने वाले दूसरे क्वार्टर में इस गोली का फेज-2,3 ट्रायल शुरू कर देगी। ये ट्रायल पूरे होने पर इसे ड्रग कंट्रोलर विभाग में आपात इस्तेमाल के लाइसेंस के लिए भी अप्लाई किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल समय में एलoआरo साह रोड में यातायात की समस्या को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को समाजसेवियों ने दिया ज्ञापन
Next: बस स्टैंड में लगी आग, सात बसें खाक

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.