Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • जबरन देह व्यापार कराने में पीड़िता की मां व होटल मालिक समेत पांच को 10 वर्ष की कठोर कैद
  • रुद्रप्रयाग

जबरन देह व्यापार कराने में पीड़िता की मां व होटल मालिक समेत पांच को 10 वर्ष की कठोर कैद

RNS INDIA NEWS 26/03/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। नाबालिग बेटी से जबरन देह व्यापार कराने के एक मामले में पीडि़ता की मां व रुद्रप्रयाग शहर के एक होटल मालिक समेत पांच को जिला न्यायालय ने दस वर्ष की कठोर कैद की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड की सजा भी सुनाई गई है। 25 जून 2019 को कोतवाली रुद्रप्रयाग में एक नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। नाबालिग पीडि़ता ने पुलिस को बताया गया कि उसकी मां अन्य लोगों के साथ मिलकर उससे जबरन देह व्यापार कराती है तथा इसकी एवज में पैसे लेती है। रुद्रप्रयाग शहर के एक होटल में यह काम पिछले कई समय से कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पोस्को अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया। जांच के दौरान आरोपितों से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। जिला न्यायाधीश हरीश गोयल की अदालत ने इस मामले में गुरुवार को होटल व्यापारी महेश खन्ना को पोस्को व अनैतिक कार्य कराने के मामले में दस वर्ष की कैद और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। पीडि़ता की मां सरला देवी को पोस्को व अनैतिक कार्य करने के आरोप में दस-दस वर्ष की कठोर कारावास की सजा तथा पांच सौ व एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। इस मामले में शामिल बीना देवी को भी दस वर्ष की कैद व पंद्रह सौ रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। कृत में शामिल प्रकाश राणा व राजेंद्र भंडारी को भी दस वर्ष की सजा व अर्थदंड की सजा सुनाई। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। सरकार की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता सुदर्शन चौधरी ने पैरवी की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वनाग्नि रोकने के लिये युद्धस्तर पर की जाए तैयारियां: सीएम
Next: उत्तर कोरिया ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों का किया परीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.