Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश भर में कोरोना टीकाकरण का दायरा बढ़कर हुआ 5 करोड़
  • राष्ट्रीय

देश भर में कोरोना टीकाकरण का दायरा बढ़कर हुआ 5 करोड़

RNS INDIA NEWS 25/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत ने वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर ली है और देश में लोगों को दिए गए कोरोना वैक्सीन डोज की कुल संख्या 5 करोड़ से अधिक हो गई है।
देश के विभिन्न राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 8,23,046 सत्रों द्वारा 5,08,41,286 कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
इनमें 79,17,521 एचसीडब्ल्यू (पहला डोज), 50,20,695 एचसीडब्ल्यू (दूसरा डोज), 83,62,065 एफएलडब्ल्यू (पहला डोज) और 30,88,639 एफएलडब्ल्यू (दूसरा डोज), 47,01,894 लाभार्थी जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक है और वे अन्य बीमारियों से पीडि़त हैं (पहला डोज) और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 2,17,50,472 लाभार्थी (पहला डोज) शामिल हैं।
टीकाकरण अभियान के 67वें दिन (23 मार्च, 2021) तक 23,46,692 वैक्सीन डोज दिए गए। इनमें से 21,00,799 लाभार्थियों को पहला डोज और 2,45,893 एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया। अब तक हुए कुल टीकाकरण में आठ राज्यों का 60 प्रतिशत योगदान है। पांच राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के दैनिक मामलों में बढोत्तरी दर्ज की जा रही है और नए मामलों में इन राज्यों का योगदान 77.44 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 47,262 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए कोरोना के नए मामलों में 6 राज्यों का समग्र योगदान 81.65 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक 28,699 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पंजाब में 2,254 और कर्नाटक में 2,010 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
आठ राज्यों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर राष्ट्रीय औसत (4.11 प्रतिशत) से काफी अधिक है और महाराष्ट्र साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 20.53 प्रतिशत के साथ सबसे शीर्ष स्थान पर है। भारत का कुल सक्रिय कोरोना केस भार आज बढकर 3,68,457 हो गया है जो कुल पॉजिटिव मामलों का 3.14 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय केस भार में 23,080 नए मामले जुड़े हैं।
भारत में अब तक कोरोना से कुल 1,12,05,160 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.49 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 23,907 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और 275 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
कोरोना से होने वाली मौतों में 6 राज्यों से 83.27 प्रतिशत मामले हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 132 लोगों की मौत हुई है और पंजाब में 53 तथा छत्तीसगढ़ में 20 लोगों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटों में 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। इनमें ओडिशा, लक्षद्वीप, लद्दाख, मणिपुर, दादर और नागर हवेली, दमन और द्वीप, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड तथा अरूणाचल प्रदेश शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुछ राज्यों में अधिक विकराल हो रहा कोरोना
Next: राष्ट्रपति ने  राजेन्द्र बडमिकर और सु काज़ी जैबुन्निसा मोहिउद्दीन को कर्नाटक हाईकोर्ट में एडीजे के तौर पर किया नियुक्त

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.