Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • लापता प्रेमी युगल के कंकाल गुफा से बरामद
  • पौड़ी

लापता प्रेमी युगल के कंकाल गुफा से बरामद

RNS INDIA NEWS 24/03/2021
rns featured image new

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के पैठाणी थाना के एक प्रेमी युगल के कंकाल एक गुफा से बरामद हुये हैं। दोनों के परिजनों की तरफ से अभी तक कोई पुलिस रिपोर्ट पंजीकृत नहीं कराई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पी रेणुका देवी ने बुधवार को बताया कि थाना क्षेत्र पैठाणी के तरपाली सैंण में गांव से करीब ढाई किमी दूर जंगल की एक गुफा में दो कंकाल मिले। जिनकी पहचान दो माह पूर्व लापता हुए सुनील पुत्र सोबत सिंह निवासी तरपालीसैंण व लक्ष्मी पुत्री गुलाब सिंह निवासी छत्तर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने कपड़ों और जूते-चप्पल से इनकी पहचान की है।
बताया जाता हैं कि सुनील और लक्ष्मी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते 28 जनवरी को सुनील के परिजन रिश्ते के लिए लक्ष्मी के घर गए थे लेकिन लक्ष्मी के घर वालों ने रिश्ते से इंकार कर दिया था। इसी दिन शाम को दोनों घर से लापता हो गए थे। किसी भी परिजन ने इनके लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। एसएसपी ने बताया कि कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है। आवश्यकता पडऩे पर डीएनए परीक्षण भी किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग चला रहा था वाहन, इन्टरसैप्टर ने किया सीज
Next: भारत के संघ लोक सेवा आयोग और अफगानिस्तान सिविल सेवा आयोग के बीच हुआ समझौता

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.