Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महाकुंभ के बैरागी कैंप क्षेत्र में लगी आग
  • हरिद्वार

महाकुंभ के बैरागी कैंप क्षेत्र में लगी आग

RNS INDIA NEWS 24/03/2021
rns featured image new

हरिद्वार। हरिद्वार में जारी महाकुंभ के बैरागी कैंप क्षेत्र में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की घटना दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट के आसपास बैरागी शिविर के बाजरीवाला क्षेत्र में घटित हुई। इसके बाद आधा दर्जन दमकल और फोम की गाडिय़ों को आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया। जिला अग्निशमन विभाग और कुंभ मेला फायर विंग दोनों संयुक्त रूप से आग की लपटों को बुझाने के लिए काम कर रहे हैं। एहतियातन पास की झुग्गी बस्तियों और अस्थायी शिविरों में रहने वाले लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। अतिरिक्त कुंभ मेला अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने कहा, ‘मायापुर फायर स्टेशन से दो और लालजीवाला स्थित मेन कुंभ फायर लाइन से एक फायर यूनिट को बैरागी कैंप के लिए भेजा गया। जिला पुलिस और कुंभ मेला बल के जवान भी बचाव अभियान चला रहे हैं और आग को नियंत्रित करके उसे और ज्यादा फैलने से रोक रहे हैं।’
12 अप्रैल को सोमवती अमावस्या के अवसर पर होने वाले शाही स्नान से पहले अखाड़ा के संतों के रहने के लिए पांच लाख वर्ग फुट जमीन उपलब्ध कराई गई है। इनमें उनके कई टेंट लगे हुए हैं। इससे पहले 10 मार्च को भेल के फाइबर आधारित मोबाइल टॉयलेट वर्कशॉप के एक गोदाम में महाशिवरात्रि के शाही स्नान से ठीक पहले आग लग गई थी। इसमें दर्जनों मोबाइल टॉयलेट जलकर खाक हो गए थे।
वहीं बीती रात दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर चुंगी के पास आग लग गई थी। यहां खड़े एक ट्रक में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी। दमकलकर्मियों द्वारा समय पर प्रतिक्रिया देने की वजह से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया था वरना पास खड़े ट्रक आग की चपेट में आ सकते थे। बीते हफ्तों में माता मनसा देवी तीर्थ पर्वत पर आग लगने की घटना भी सामने आई थी जिसके बाद से अग्निशमन, वन और मेला प्रशासन के अधिकारी अग्नि सुरक्षा पर बड़ा जोर दे रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की एडवांस बुकिंग शुरू
Next: सीएम ने की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की लोक निर्माण विभाग की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.