Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • पत्नी पर शक करने वाले पति ने पार की बेशर्मी की हदें
  • उत्तर प्रदेश

पत्नी पर शक करने वाले पति ने पार की बेशर्मी की हदें

RNS INDIA NEWS 22/03/2021
rns featured image new

एल्युमीनियम की तार से सिल दिया प्राइवेट पार्ट

रामपुर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक चौंकाने वाली और क्रूर घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का प्रायवेट पार्ट एल्यूमीनियम के तार से सिल दिया है। पति को शक था कि उसकी पत्नी के किसी और से संबंध हैं। यह घटना रामपुर के मिलक इलाके में हुई। मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। खबरों के मुताबिक पति ने पहले तो अपनी पत्नी से वफादारी साबित करने के लिए टेस्ट देने को कहा। जब पत्नी सहमत हो गई तो पति ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर एल्यूमीनियम के तार से उसका प्रायवेट पार्ट सिल दिया। पत्नी के बुरी तरह लहुलुहान होने पर पति मौके से भाग गया।
किसी तरह महिला ने पास में रहने वाली अपनी मां को इस घटना की सूचना पहुंचाई, तब मां ने मिलक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शनिवार की देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच जिला अस्पताल में डॉक्टरों के एक पैनल ने महिला की जांच कर उसके साथ हुई प्रताड़ना की पुष्टि की। रामपुर के एसपी शोगुन गौतम ने बताया, महिला की मेडिकल जांच की गई है और इसमें प्रताडऩा की पुष्टि हुई है। उसे गंभीर चोटें आई हैं। हमने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अब जेल भेज दिया जाएगा। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि महिला को जिला अस्पताल में उचित इलाज मिले। वहीं महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर उसे पीटता था, जिसके कारण डिलीवरी के तुरंत बाद उसके बच्चे की मौत हो गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिट्टी ढहने से तीन बच्चों की मौत, एक घायल
Next: प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 6 से 11वीं की फीस को लेकर सरकार ने जारी किया यह शासनादेश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.