Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चाचा को कहा चाचा बाय बाय मैं जा रहा हूँ, और नहर में कूद गया
  • देहरादून

चाचा को कहा चाचा बाय बाय मैं जा रहा हूँ, और नहर में कूद गया

RNS INDIA NEWS 18/03/2021
rns featured image new


विकासनगर।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डुमेट आश्रम के समीप नहर में एक युवक के डूबने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि पारिवारिक कलह के चलते युवक ने नहर में कूदकर आत्महत्या की। बुधवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि साधना केंद्र डुमेट आश्रम के पास नहर में एक व्यक्ति डूब गया है। मौके पर कोतवाली पुलिस की टीम और जल पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने सिंचाई विभाग से नहर का पानी बंद करवाकर रेस्क्यू चलाकर नहर से शव को बाहर निकालकर डॉक्टरगंज स्थित मोर्चरी में रख दिया। जहां पर गुरुवार को शव को शिनाख्त के लिए रखा गया।मृतक की पहचान संदीप निवासी मोलधार नई टिहरी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक संदीप जुड्डो की एक कंपनी में काम करता था। साथ में पत्नी और आठ माह का बच्चा रहता है। बुधवार को घर पर उसकी मां, चाचा प्रीतम आये थे। शाम सात बजे के करीब संदीप ने अपने चाचा प्रीतम और दोस्त के साथ जुड्डो में शराब पी तथा उसके बाद अपने मामा के घर कटापत्थर कार में बैठकर चले गये। जब तीनों डुमेट साधना केंद्र के पास पहुंचे तब संदीप ने टॉयलेट जाने की बात कहकर अपने चाचा को कार रोकने को कहा। चाचा ने कार को रोका तब संदीप वाहन से बाहर निकला और चाचा को कहा चाचा बाय बाय मैं जा रहा हूं। इसके बाद युवक नहर में कूद गया। चौकी प्रभारी डाकपत्थर कुंदनराम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले में जांच करने पर पता चला कि पत्नी के साथ अच्छे संबंध नहीं थे और पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। जिसके चलते उसने आत्महत्या की। बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक साल में खत्म हो जाएंगे एनएच पर टोल नाके : गडकरी
Next: जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग संस्थान अल्मोड़ा में दो दिवसीय ‘बार कार्यशाला’ का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.