Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पूर्व सीएम हरीश रावत ने निकाली किसान संकल्प एवं झोटा बुग्गी यात्रा
  • हरिद्वार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने निकाली किसान संकल्प एवं झोटा बुग्गी यात्रा

RNS INDIA NEWS 17/03/2021
26 (1)

तीन काले कानूनों को किसानों पर बलपूर्वक थोपना चाहती है केंद्र सरकार

रुडक़ी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार तीन काले कानूनों को किसानों पर बलपूर्वक थोपना चाहती है। जो सरकार लोकतंत्र का आदर नहीं करती है, तो फिर जनता को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ता है। कहा कि उत्तराखंड राज्य में किसानों का एक हजार करोड़ रुपये गन्ना बकाया चल रहा है। लंढौरा में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किसान संकल्प एवं झोटा बुग्गी यात्रा निकाली। इस यात्रा में काफी संख्या में कार्यकत्र्ता शामिल हुए। इस मौके पर भैंसा बुग्गी पर सवार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो तीन काले कानून पास किए हैं, उसे किसानों ने पूरी तरह नकार दिया है। कहा कि चार साल पहले हमारी सरकार ने जो गन्ना मूल्य घोषित किया था। उसके बाद अभी तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार ने गन्ना खरीद मूल्य में एक पैसे की बढ़ोत्तरी नहीं की है। एक तरफ जहां चरम पर पहुंची महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ रखी है वहीं किसानों को बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि की जा रही है। आरोप लगाया इसका लाभ केंद्र सरकार अडानी और अंबानी को पहुंचा रही है। केंद्र सरकार एमएसपी और मंडियां खत्म कर सरकारी तंत्र को समाप्त करना चाहती है। ऐसा करने पर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें बंद हो जाएंगी, जिससे गरीबों को मिलने वाला लाभ भी समाप्त हो जाएगा। वहीं इससे फसलों का उत्पादन उद्योगपति के हाथों में चला जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार हम दो हमारे दो की सरकार है। कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि भाजपा की नाकामियों के चलते आज सभी वर्ग के लोग बेहद परेशान हैं। लंढौरा में झोटा बुग्गी यात्रा के दौरान कार्यकत्र्ताओं की भीड़ के चलते जाम की स्थिति भी बनी रही। इस मौके पर भगवानपुर विधायक ममता राकेश, विरेंद्र रावत, अनुपमा रावत, राव शेर मोहम्मद, सुशील राठी, हनीफ एडवोकेट, उदय सिंह पुंडीर, संजय पाल, रश्मि चौधरी, उदय जैन, श्रीगोपाल नारसन, सेठपाल, हाजी राव मुन्ना, अमीर हसन, शमशाद, मीर हसन, अनिल पुंडीर, शहजाद, सौकीन आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भ्रष्टाचार पर सीएम तीरथ का कड़ा एक्शन
Next: जिला विकास प्राधिकरण स्थगन का आदेश हुआ जारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.