Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सेल टैक्स अपीलीय अधिकारी हटाने पर भड़के व्यापारी
  • ऊधम सिंह नगर

सेल टैक्स अपीलीय अधिकारी हटाने पर भड़के व्यापारी

RNS INDIA NEWS 17/03/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। व्यापारियों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए जिला प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडशिनल कमिश्नर का घेराव किया। उन्होंने सेल टैक्स कार्यालय से अपीलीय अधिकारी का हल्द्वानी तबादला करने पर नाराजगी जताई। साथ ही व्यापारियों को आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप भी लगाया। इस दौरान उन्होंने 21 मार्च तक अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने पर 22 मार्च से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। बुधवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी के नेतृत्व में पदाधिकारी सेल टैक्स कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य कर के एडिशनल कमिश्नर बीएस नगन्याल का घेराव किया। कहा कोरोना काल में व्यापारियों की राज्य सरकार को मदद करनी चहिए थी, लेकिन विभाग ने बिना नोटिस दिये तमाम व्यापारियों की आरसी काट दी। उन्होंने कहा पूर्व में अपीलीय अधिकारी स्थाई कार्यालय में बैठ कर व्यापारियों की अपील पर सुनवाई कर वादों का निस्तारण करते थे। वर्तमान में राज्यकर विभाग द्वारा स्थानीय स्तर से अपीलीय अधिकारी को हटाकर हल्द्वानी स्थानांतरित कर दिया है। जिस कारण सैकड़ों व्यापारियों को आर्थिक और मानसिक दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया 21 मार्च तक अगर समाधान नहीं निकला तो वे 22 मार्च से उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। यहां महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा, जिला महामंत्री निर्मल सिंह, हंसपाल, जिला कोषाध्यक्ष विनीत जैन, नगर महामंत्री हरीश अरोरा, जिलामंत्री राजकुमार सीकरी, संदीप रावत, पवन गाबा, सतीश कुमार आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व विधायक ने दिया मृतक आश्रितों के धरने को समर्थन
Next: हाईकोर्ट ने कोसी में अवैध खनन पर चार सप्ताह में जवाब मांगा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ट्रांसमिशन लाइन परियोजना में अनियमितता का आरोप

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.