Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • छावनी क्षेत्र के प्रत्येक घर में लगा क्यूआर कोड
  • नैनीताल

छावनी क्षेत्र के प्रत्येक घर में लगा क्यूआर कोड

RNS INDIA NEWS 16/03/2021
default featured image

नैनीताल। नगर की छावनी परिषद ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभिनव पहल करते हुए परिक्षेत्र के प्रत्येक आवास पर क्यूआर कोड स्थापित कर दिया है। इसके साथ ही उक्त कोड को छावनी परिषद कार्यालय में लगे डेस्कटॉप से लिंक कर दिया गया है। अब स्वयं सीईओ समेत विभागीय अधिकारी नगर के प्रत्येक घर से उठने वाले कूड़े की मॉनीटरिंग कर सकेंगे। छावनी परिक्षेत्र के सीईओ कोली आकाश संतोष ने बताया कि छावनी क्षेत्र की सफाई और इसकी मॉनीटरिंग के लिए परिषद ने पहल की है। पहले चरण में यहां स्थित 350 आवासीय भवनों का निरीक्षण किया गया। इसमें से 241 ऐसे भवनों में परिवार रह रहे हैं। विभाग की ओर से हिलधारी संस्था के माध्यम से उक्त सभी 241 आवासों के बाहर स्टील के बने क्यूआर कोड स्थापित कर दिए हैं। जिसे परिषद के कार्यालय में स्थापित डेस्कटॉप व लैपटॉप से संबद्ध कर दिया गया है। शुक्रवार को इसकी विधिवत शुरुआत की जाएगी। प्रत्येक दिन परिक्षेत्र से उठने वाले कूड़े का आंकलन किया जाएगा। साथ ही उठान से निस्तारण तक की गतिविधयिों पर नजर रखी जाएगी। विभाग में 33 सफाई कर्मचारी हैं, जिनमें से पहले चरण में 8 कर्मचारियों को मोबाइल दिया जाएगा। उन्हें इंटरनेट सुविधा भी दी जाएगी।
कंपोस्टिंग फैमिली की पहल शुरू: छावनी परिक्षेत्र में मंगलवार को जागृति संस्था की लतिका की ओर से परिक्षेत्र के भवन स्वामियों को गीले कूड़े को प्रथक करने, कंपोस्टिंग करने आदि की बारीकियां बताई गईं। कहा कि किस प्रकार वह घर पर ही खाली भूखंड में इसकी शुरुआत कर सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 36 लोगों ने प्रतिभाग किया। संस्था की ओर से इसकी पहल करने वालों को कंपोस्टिंग फैमिली ग्रुप में जोड़ा जा रहा है। उन्हें घर के मुखिया की फोटो लगे हैंडमेड कंपोस्टिगं फैमिली फोटोफ्रेम दिए जा रहे हैं। मंगलवार को छावनी परिषद के कंपोस्टिंग फैमिली के सदस्यों को फोटोफ्रेम दिए गए। सीईओ कोली आकाश की ओर से लतिका को प्रमाणपत्र दिया गया। उन्हें छावनी में इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए अधिकृत किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर पंचायत में शामिल करने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Next: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.