Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • विकास प्राधिकरण निरस्तीकरण का शासनादेश जारी करने की मांग को किया प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

विकास प्राधिकरण निरस्तीकरण का शासनादेश जारी करने की मांग को किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 16/03/2021
default featured image

पिथौरागढ़। विकास प्राधिकरण निरस्तीकरण का जीओ जारी करने की मांग पर विभिन्न संगठन के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा हमें भाजपा सरकार पर विश्वास नहीं है। पिछले मुख्यमंत्री ने भी प्राधिकरण स्थगित करने की घोषणा की थी, लेकिन उसका शासनादेश जारी करने की जगह यथावत रखने को 26 दिन बाद नए रास्ते तलाशने को बैठक की। अब नए सीएम ने प्राधिकरण निरस्त करने की ही घोषणा की है। इसका जीओ जारी करने में हो रही देरी से सरकार की बातों में विश्वास नहीं किया जा सकता। मंगलवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न संगठन के लोग मोर्चा के संयोजक एडवोकेट मोहन चंद्र भट्ट के नेतृत्व में गांधी चौक पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा पर्वतीय प्रदेश के लोग लंबे समय से प्राधिकरण निरस्तीकरण की लड़ाई लड़ रहे हैं। भारी जनाक्रोश को देखते हुए पिछले मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण स्थगित करने का फैसला लिया, लेकिन उसका शासनादेश जारी करने की जगह यथावत रखने को नए रास्तों की तलाश की। जिस कारण उन्हें अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ा।कहा अब नए सीएम ने प्राधिकरण निरस्तीकरण का फैसला लिया है। कहा इन हालातों में प्रदेश की जनता भाजपा पर कैसे विश्वास करेगी। पहले से ही इस काले कानून से डरे लोगों को विश्वास दिलाने के लिए सरकार को जल्द प्राधिकरण निरस्तीकरण का जीओ जारी करना होगा। लेकिन जीओ जारी करने में हो रही देरी से सरकार की कथनी और करनी में लोग भेद नहीं समझ पा रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार स्पष्ट फैसले में हमेशा पीछे रही है। इस दौरान लोगों ने शीघ्र शासनादेश जारी करो के नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा जब तक शासनादेश जारी नहीं हो जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालो में सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के महामंत्री दयानंद भट्ट, सीयूमो के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, संयुक्त संघर्ष मोर्चा कोर कमेटी के सदस्य सुशील खत्री, चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, सुरेश जोशी, शंकर राम, बुद्धिबल्लभ, योगेश तिवारी, हरीश कुमार, गिरीश जोशी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीमारी से तंग आकर सेवानिवृत्त बुजुर्ग शिक्षक ने फांसी लगा की आत्महत्या
Next: मनरेगा कर्मियों के समर्थन में धरने पर बैठे विधायक धामी

Related Post

default featured image
  • पिथौरागढ़

माघ पूर्णिमा पर मंदिरों में हुई पूजा अर्चना

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

80 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले विभागों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

यूजीसी के नए नियमों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.