Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पुलिस ने किया राजेश की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • टिहरी

पुलिस ने किया राजेश की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/03/2021
rns featured image new

महिला मित्र को लेकर हुए विवाद में हुई थी हत्या

नई टिहरी। रिंडोल गांव के राजेश रतूड़ी की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस का दावा है कि राजेश के शव मिलने के एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने तत्परता से हत्या का खुलासा किया है। हत्या आरोपी गंभीर सिंह उर्फ गम्मा और मृतक राजेश के बीच महिला मित्र को लेकर हुए विवाद को लेकर हत्या हुई है। एसएसपी तृप्ति भट्ट से तत्परता से हत्या के खुलासे को लेकर पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम दिया है। हत्या का खुलासा करते हुए एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि नई टिहरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीती 5 मार्च धारमंडल पट्टी के रिंडोल गांव के मणिराम रतूड़ी ने अपने 24 वर्षीय पुत्र राजेश रतूड़ी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी कि वह बाजार से घर नहीं लौटा। जिस पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। 9 मार्च को राजेश का शव सांधणा-मदन नेगी साइकिल ट्रैक के नीचे झील के पास संदिग्ध अवस्था में मिला। जिस पर मृतक के परिजनों ने शक के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया। मामले के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने विवेचना की कार्यवाही शुरू की। विवेचना में क्षेत्र की महिला पर ग्रामीणों ने शक जाहिर करते हुए पुलिस को अवगत कराया। लेकिन पुलिस ने बिना किसी दबाव में आये साक्ष्यों के आधार पर गहन विवेचना जारी रखी। जांच में मृतक के साथ रहने वाला गंभीर सिंह नेगी उर्फ गम्मा की भूमिका प्रकाश में आई। जिस पर कड़ी पूछताछ की गई। गम्मा ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि महिला मित्र के लेकर राजेश के साथ विवाद हुआ था। जिससे दोनों के बीच रंजिश चली आ रही थी। जिसके चलते मौका मिलने पर राजेश की हत्या कर दी और शव को अपने वाहन में लादकर झील में फेंकने के मकसद से सांधणा-मदन नेगी साइकिल ट्रैक के नीचे फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक के मोबाइल के टुकड़े और बैग भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायलय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। महिला से दोनों की मित्रता रही है। हत्या का खुलासा करने वाली टीम में एसएचओ देवेंद्र रावत, एसआई अमन चड्ढा, एसआई मयंक त्यागी, एसआई सद्दाम हुसैन, कांस्टेबलों में राजेंद्र सिंह नेगी, यशपाल सिंह, भरत सिंह, विजयपाल, उबेद उल्ला, राकेश, दीपक, मुकेश खंडूड़ी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हर कसौटी पर परख के आधार पर होगा मंत्रियों को विभागों का बंटवारा : सीएम
Next: सड़क हादसे में दो महिलाओं की मृत्यु, दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.