Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • प्रदेश में अभी तक 1,28,000 सदस्य बना चुकी है आप
  • उत्तरकाशी

प्रदेश में अभी तक 1,28,000 सदस्य बना चुकी है आप

RNS INDIA NEWS 15/03/2021
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तराखंड राज्य की 70 विधान सभा सीटों पर पहली बार विधान सभा चुनाव में उतर रही आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश के सह प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि प्रदेश भर के अंदर अभी तक 1,28,000 सदस्य बना लिए गए हैं। वहीं सरकारी विफलताओं को लेकर पार्टी ने दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच जाने की योजना भी तैयार कर दी है। रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी प्रदेश भर की 70 विधान सभा सीटों पर अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी और भाजपा की जन विरोधी नीतियों को लेकर डोर-टू डोर प्रचार करेगी। कहा कि ऊर्जा प्रदेश होने के बाद भी यहां प्रदेश की सरकार स्थानीय लोगों से बिजली व पानी के दाम बसूल कर रही है। जबकि दिल्ली सरकार ने दिल्ली के लोगों को फ्री में बिजली पानी की सुविधा मुहैया कराई है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार सेवायें बदहाल है, यहां की गर्भवती महिलाएं उपचार के आभाव में दम तोड़ रही है। कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में लोगों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही। जबकि दिल्ली में सरकारी स्कूल और अस्पतालों की स्थिति बेहतर है। कहा कि स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार अनसुनी कर लोगों के साथ छालावा कर रही है। जिनको लेकर आप पार्टी अब जनता के बीच जायेगी। कहा कि आप पार्टी की ओर से प्रत्येक विधान सभा में इन दिनों 45 दिनों का अभियान चला रही है। जिसमें संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। अगले एक माह के अंदर सभी विधान सभा व जिलों में पार्टी संगठन को मजबूत किया जायेगा। वहीं इससे पूर्व उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली और संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। इस मौके पर उत्तरकाशी व देहरादून के सह प्रभारी विचित्र राज, अनंत राम चौहान, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र बुटोला, बुद्धि सिंह कुमाई, पुष्पा चौहान आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के नेतृृत्व में संतों ने किया सीएम का स्वागत
Next: स्टेशन परिसर व ट्रेन में धूमपान करने पर लगेगा जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.