Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लॉरी की टक्कर से पलटा ऑटो रिक्शा, हादसे में 6 की मौत
  • राष्ट्रीय

लॉरी की टक्कर से पलटा ऑटो रिक्शा, हादसे में 6 की मौत

RNS INDIA NEWS 14/03/2021
rns featured image new

कृष्णा ,14 मार्च (आरएनएस)। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में रविवार की सुबह एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 6 की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। कृष्णा जिले के गोल्लापली गांव में लॉरी और ऑटोरिक्शा की टक्कर के कारण हादसा हुआ। ऐक्सिडेंट के बाद लॉरी ड्राइवर फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
नुज्विद ग्रामीण सर्कल इंस्पेक्टर वेंकट नारायण ने टेलीफोन पर बातचीत में बताया, आज सुबह 4 बजे गोलापल्ली गांव के पास एक ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में 12 लोग सवार थे। चालक सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी के छह घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में ले जाया गया है।
उन्होंने बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मृतकों की पहचान लॉयन टांडा गांव के कुलियों के तौर पर हुई है। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी से अनबन के बाद पति ने लगाई फांसी
Next: सीएम तीरथ सिंह ने किया नेत्र कुंभ का उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.