Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • महिला को ठगने वाला शातिर चढ़ा हत्थे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

महिला को ठगने वाला शातिर चढ़ा हत्थे

RNS INDIA NEWS 01/08/2020
07-

ऋ षिकेश। कोतवाली पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ऋषिकेश और रूडक़ी में हुई घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ एक जोड़ी कुंडल, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 2 हजार की नकदी बरामद की है। हत्थे चढ़ा आरोपी आठ दिन पहले ऋषिकेश में एक महिला को झांसा देकर उसके आभूषण लेकर चंपत हो गया था।कोतवाली पुलिस के मुताबिक 24 जुलाई दोपहर शिव देवी कैंतुरा पत्नी नैन सिंह कैंतुरा निवासी ऋषिलोक कॉलोनी, आशुतोषनगर, ऋषिकेश नटराज चौक से अपने घर लौट रही थी, इसी बीच आशुतोषनगर स्थित बालाजी बगीचे वाली गली में बाइक सवार दो युवक उनके पास आए। किसी का पता पूछने के बहाने उन्हें पहले बातों में उलझाया। बाइक सवार जेवर दोगुना करने का झांसा देकर महिला का मंगलसूत्र, कान के कुंडल, चांदी की अंगूठी लेकर चंपत हो गए।ठगी की शिकार महिला की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी। मामले में पुलिस ने टीम गठित कर जांच तेज की। आसपास के जनपद के अपराधियों की कुंडली खंगाली। पुलिस को शुक्रवार देर रात उस समय सफलता मिली जब मुखबिर की सूचना पर श्यामपुर रेलवे फाटक से बाइक सवार एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने ऋषिकेश में महिला से ठगी का जुर्म कबूला।कोतवाल रितेश साह ने बताया कि हत्थे चढ़ा आरोपी गुलजार पुत्र सुक्रउद्दीन निवासी मोहम्मदपुर घड़ी थाना किठौर, जिला मेरठ हाल पता ग्राम शिकारपुर थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार बेहद शातिर है। 26 जुलाई को गंगनहर रुडक़ी में भी एक महिला से ठगी की घटना को अंजाम दे चुका है। उसके पास से दोनों घटना में प्रयुक्त बाइक समेत अन्य सामान मिला है। बताया कि फरार साथी को तलाश किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एम्स ऋषिकेश में शुरू हुई ऑनलाइन ओपीडी
Next: ऋषिकेश रोडवेज ने 47 वाहनों के परमिट किए सरेंडर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.