Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दोस्त ने ही की थी रवि की ईंटों से कुचलकर हत्या, गिरफ्तार
  • हरिद्वार

दोस्त ने ही की थी रवि की ईंटों से कुचलकर हत्या, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/03/2021
rns featured image new

स्मैक की रकम नहीं देने पर हुआ था विवाद

रुडक़ी। ढंडेरा के भारत नगर में युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या उसके ही दोस्त ने की थी। पुलिस ने 24 घंटों के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। स्मैक की रकम नहीं देने पर दोस्त का मोबाइल छीना था, जिसे लेकर इनके बीच विवाद हुआ था। शुक्रवार को सिविल लाइंस कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि 11 मार्च की सुबह ढंडेरा के भारत नगर में रवि रावत का शव ईंटों से कुचला हुआ मिला था। पुलिस ने मौके से उसकी कार भी बरामद की थी। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो इस मामले में मृतक रवि रावत के दोस्त सुरेंद्र ऐरी उर्फ सूरी निवासी आदर्श शिवाजीनगर ढंडेरा रुडक़ी का नाम सामने आया था। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह और वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने सुरेंद्र ऐरी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल की। आरोपित ने बताया था कि दोनों स्मैक पीने के आदी थे। 10 मार्च की सुबह दोनों कार से पहले इकबालपुर और फिर इसके बाद भगवानपुर गए थे। यहां पर रवि ने अपने दोस्त के माध्यम से स्मैक की व्यवस्था की थी। स्मैक पीने के बाद दोनों रात को ढंडेरा में आ गए। इसी दौरान रवि ने सुरेंद्र का मोबाइल छीन लिया। उसने कहा कि जब तक वह स्मैक के पैसे नहीं देगा तब तक उसका फोन नहीं मिलेगा। इसे लेकर इनके बीच विवाद हुआ। रवि रावत ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद सुरेंद्र ने ईंटों से हमला कर रवि को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं उसने कार का शीशा भी तोड़ दिया। आरोपित ने बताया कि उसके कपड़े खून से सन गए थे। उसने कपड़े घर में छिपा दिए। एसपी देहात ने बताया कि उसकी निशानदेही पर खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए। एसएसपी ने घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

घटनास्थल पर मिली चेन ने खोला हत्या का राज: एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल के पास एक चेन मिली थी। जब पुलिस को पता चला कि यह चेन रवि रावत की नहीं है तो पुलिस को आशंका हुई कि यह चेन हत्यारोपित की है। पुलिस ने रवि रावत के दोस्तों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस को पता चला कि उसका दोस्त सुरेंद्र ऐरी घर से गायब है। पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर हासिल किया। पुलिस ने उसके वाट्सएप की प्रोफाइल की जांच की तो सुरेंद्र ऐरी के गले में वहीं चेन पड़ी दिखी, जो कि घटनास्थल से बरामद हुई है। इसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया और उसे धर दबोचा।

कहां से खरीदते थे स्मैक इसकी भी होगी जांच
दोनों दोस्त कहां-कहां से स्मैक खरीदकर पीते थे, पुलिस इसकी जांच करेगी। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस की टीम को इस काम में लगाया गया है। इस गिरोह का शीघ्र ही भंडाफोड़ किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के लिए प्राइवेट पार्टनरशिप बढ़ाने पर जोर
Next: मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में हुआ आजादी के अमृत स्मरण उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.