Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अमृत स्मरणोत्सव के अंतर्गत हुए कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

अमृत स्मरणोत्सव के अंतर्गत हुए कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 12/03/2021
PhotoCollage_1615547157189_compress89

अल्मोड़ा। भारत की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगाॅठ से 75 सप्ताह पूर्व आजादी का “अमृत स्मरणोत्सव” कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद भर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। आज प्रातः स्थानीय स्टेडियम में मैराथन रैस व साईकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ‘‘अमृत स्मरणोत्सव‘‘ का शुभारम्भ किया। यह साईकिल रैली शहर से होते हुए पुनः स्टेडियम में समाप्त हुई। रैली व मैराथन में बच्चों के बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। स्टेडियम में बच्चों व उपस्थित लोगो द्वारा ट्राईकलर गुब्बारों को भी छोड़ा।
इसके बाद रैमजे इण्टर कालेज में हुए अमृत स्मरणोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। यहाॅ पर खादी ग्रामोद्योग द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी इस प्रदर्शनी में महिलायें खादी ग्रामोद्योग से सम्बन्धित कार्य कर रही थी। इसके अलावा संस्कृति विभाग द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के छाया चित्रों की प्रदर्शनी लगायी गयी। कार्यक्रम के दौरान विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा कुली बेगार प्रथा पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा भी स्वतऩ्त्रता संग्राम सेनानियों के जीवन वृतान्त पर नाटक का मंचन किया उपस्थित लोगो द्वारा इन कार्यक्रमों की जमकर सराहना की गयी। बच्चों द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के जीवन वृतान्त पर भाषण प्रस्तुत किये गये। अमृत स्मरणोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों में निबन्ध, पेटिंग आदि प्रतियोगितायें भी आयोजित हुई। विभिन्न प्रतियोगितायें जिनमें मैराथन, साईकिल रैली, भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को जिलाधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह दिये गये।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को याद करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारम्भ साबरमती से किया गया है। यह कार्यक्रम देश के 75 जिलों में आयोजित हो रहा है। प्रदेश में दो जनपदों में यह कार्यक्रम हुआ जिसमें अल्मोड़ा जनपद में होना एक गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा से स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का गहरा नाता रहा है यहाँ के सेनानियों द्वारा देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस कार्यक्रमों में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, महाप्रबन्धक उद्योग डा0 दीपक मुरारी, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना, प्रधानाचार्य रैमजे इण्टर कालेज विनय विल्सन, जिला क्रीड़ा अधिकारी सी0एल0 वर्मा, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चन्द्र सिंह चौहान, अपर सहायक अभियन्ता नरेन्द्र कुमार, बी0एस0 मनकोटी, गिरीश मल्होत्रा, विनोद राठौर, डा0 विद्या कर्नाटक, जयमित्र बिष्ट, प्रशान्त जोशी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शुभम कर चौधरी की 15 मार्च तक नहीं होगी गिरफ्तारी
Next: एलटी पदों के आवेदन हेतु एक और मौका

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.