Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ में दवा व्यापारी के घर 10 लाख की डकैती, गार्ड को पीटकर बाथरूम में किया लॉक
  • उत्तर प्रदेश

लखनऊ में दवा व्यापारी के घर 10 लाख की डकैती, गार्ड को पीटकर बाथरूम में किया लॉक

RNS INDIA NEWS 12/03/2021
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। राजधानी में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।बुधवार रात असलहों से लैस छह से सात बदमाशों ने दवा व्यापारी दिनेश अग्रवाल के घर में धावा बोल दिया। घर के अंदर घुसे बदमाशों ने गार्ड पर हमला कर उसे बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश बेडरूम में दाखिल हुए और जेवर व नकदी समेत करीब नौ से 10 लाख का माल लूट ले गए। वारदात को अंजाम दे रहे दो बदमाश सीसी कैमरे में कैद हुए हैं।

गार्ड को बातों में उलझाकर घर में घुसे, बाथरूम में लॉक कर की डकैती
जानकारी के अनुसार, मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के सेक्टर-बी का है। यहां के निवासी दिनेश अग्रवाल बुधवार रात में परिवार के साथ बड़ी बेटी एकता के घर गए थे। इस दौरान उनका गार्ड राकेश घर पर सुरक्षा में तैनात था। गार्ड ने बताया कि करीब पौने नौ बजे एक युवक ने दरवाजे पर दस्तक दी और घंटी बजाई। दरवाजा खुलने पर युवक ने कहा कि दिनेश जी से मिलना है। गार्ड ने मालिक के घर नहीं होने की बात कहकर दरवाजा बंद करने लगा। तभी दो नकाबपोश बदमाश बाउंड्री वाल फांदकर अंदर दाखिल हुए। गार्ड ने बताया कि वह घर के अंदर भागा तो बदमाशों ने धक्का देकर दरवाजा खोल लिया । तीन से चार बदमाश घर के बाहर मौजूद थे। गार्ड का आरोप है कि दो बदमाश घर में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई की और फिर उसे बाथरूम में बंद कर दिया। बदमाश दिनेश के बेडरूम में घुसे। वहां अलमारियों के लॉक तोड़े और उसमें रखे जेवर-नकदी लूटकर भाग निकले। गार्ड ने बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग आ गए और उन्होंने दरवाजा खोला।

नौ से 10 लाख का माल पार
घटना की जानकारी दवा व्यापारी दिनेश को दी गई। कुछ ही देर में दिनेश और पुलिस मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद दिनेश ने बताया कि बदमाश करीब छह लाख कैश समेत जेवर उड़ा ले गए। कुल नौ से 10 लाख का माल पार कर दिया है।

पुलिस की नाक के नीचे डकैती
खास बात यह है कि दिनेश के घर से अलीगंज थाने की दूरी तीन सौ से चार सौ मीटर दूर है। बावजूद इसके पुलिस को घटना की भनक नहीं लगी। इंस्पेक्टर पन्ने लाल यादव ने बताया कि घर के अंदर लगे सीसी कैमरे में दो बदमाश कैद हो गए हैं। दवा व्यापारी दिनेश ने उनकी पहचान अपने पूर्व नौकर के रूप में की है। दोनों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

रुपये लेकर भागा था नौकर, दर्ज कराया था मुकदमा
इंस्पेक्टर अलीगंज ने बताया कि दिनेश अग्रवाल का एक नौकर कुछ माह पहले रुपये लेकर भागा था, जिसके खिलाफ उन्होंने एफआइआर दर्ज कराई थी। आरोपित के पास से रुपये बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि उसी नौकर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। घटना से पहले बदमाशों ने रेकी की थी।

पुलिस आयुक्त ने कहा, लूट हुई
पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर का दावा है कि तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। यह डकैती नहीं लूट की घटना है। इसमें दो पूर्व नौकर शामिल हैं, जिनकी पीड़ित ने पहचान की है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेल पॉलिश रिमूवर के बिना भी हट सकता हैं नेल पेंट, इस्तेमाल करें ये चीजें
Next: जावडेकर ने की डिजिटल समाचार प्रकाशकों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.