Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • त्रिवेंद्र को हटाकर तीरथ को सीएम बनाना अपने पीछे बहुत से सवाल छोड़ गया : हरीश रावत
  • ऊधम सिंह नगर

त्रिवेंद्र को हटाकर तीरथ को सीएम बनाना अपने पीछे बहुत से सवाल छोड़ गया : हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 10/03/2021
default featured image

काशीपुर। पूर्व सीएम हरीश रावत ने उत्तराखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भला, लेकिन कडक़ आदमी बताकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा भाजपा बताये त्रिवेंद्र रावत को क्यों बदला गया? क्या उनके ऊपर कोई भ्रष्टाचार का आरोप था? या फिर वह अकर्मंडेय थे। जनता के सामने यह सच्चाई आनी चाहिये। बुधवार को पूर्व सीएम रावत हेलीकॉप्टर से कैप्टन जगवीर सिंह रंधावा के साथ श्री दसमेश स्कूल पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाना अपने पीछे बहुत से सवाल छोड़ गया है। कहा क्या त्रिवेंद्र पर किसी तरह के भ्रष्टाचार के आरोप थे? क्या त्रिवेंद्र किसी की बात को नहीं सुनते थे? यह बहुत से सवाल हैं। जिनका जवाब उत्तराखंड की जनता भी जानना चाहती है। उन्होंने कहा त्रिवेंद्र भले आदमी हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर उत्तराखंड में सीएम बदलने की रीत शुरू करने का आरोप लगाते हुए कहा उत्तराखंड पर जो अस्थिरता का दौर भाजपा ने थोपा है । उसके लिये उन्हें कभी माफ नहीं किया जायेगा। पूर्व सीएम रावत ने बार-बार सीएम बदलने के सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा भाजपा का डीएनए खराब है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता को जानने की अधिकार है जिस मुख्यमंत्री ने चार साल पूरे किये उसको आखिर अचानक से क्यों हटा दिया गया। यहां दर्शन गोयल, उद्यून कपूर मिक्की, जगतार बाजवा, सुमंत सूद, राजेंद्र बेदी, जोरावर भुल्लर, रंजीत सिंह गिल, सुखदेव सिंह, राजकिशोर सिंह, सुनील पाठक आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फैक्ट्री बस रोक महिला श्रमिकों से छेड़छाड़, चालक से मारपीट
Next: बंद मकान से दंपति के गला रेते हुए शव बरामद

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा नेता पर जबरन वृद्धा की फसल जोतने का आरोप

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

फास्ट फूड मार्केट में हुए मामूली विवाद में युवक को चाकू मारा, गंभीर

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश
  • उत्तर-पूर्वी किसानों को जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण
  • ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ पर चौखुटिया में जनसभाएं
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन को अल्मोड़ा शाखा का समर्थन

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.