Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, 2 गिरफ्तार
  • देहरादून

अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, 2 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/03/2021
rns featured image new

विकासनगर। सेलाकुई क्षेत्र में आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम ने देहरादून व मंडलीय प्रवर्तन की संयुक्त टीम ने शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। फैक्ट्री में मिलावटी नकली देशी शराब बनाये जाने का कारोबार करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब बनाने की इस फैक्ट्री में टीम ने बनायी गई शराब से भरी एक बाल्टी व सैकड़ों पव्वे शराब के बरामद किये। मौके पर शराब बनाने व भरने के ऊपकरण बरामद किये। टीम ने मौके से एक कार भी बरामद की है। रविवार आधी रात में आबकारी प्रवर्तन विभाग देहरादून व मंडलीय प्रवर्तन टीम ने मुखबिर की सूचना पर बायांखाला स्थित शराब बनाने की एक अवैध फैक्ट्री में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने नकली मिलावटी देशी शराब से भरे 441 पव्वे देशी शराब के पकड़े। साथ में बारह लीटर शराब से भरी एक बाल्टी भी बरामद की। टीम ने मौके पर शराब बनाने उन्हें बोतलों में पैक करने वाले दो आरोपियों प्रमोद पुत्र गिरम सिंह निवासी मंगला चुन्नी जिला एटा यूपी व विक्रम सिंह पुत्र बृजराज सिंह निवासी भवकरिया जिला एटा यूपी को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने मौके से बनाई गयी शराब को बोतलों में भराई कराने वाले उपकरण, शराब बनाने के उपकरण, खाली पव्वे एवं बोतलों के ढक्कन, शराब बनाने में प्रयोग किये जाने वाला कैमिकल आदि बरामद किये। टीम ने मौके पर हिमाचल प्रदेश नंबर की एक सेंट्रो कार भी बरामद की। सहायक आबकारी आयुक्त मनोज उपाध्याय ने बताया कि शराब जहरीली एवं खतरनाक भी हो सकती है। शराब बनाने में प्रयुक्त कैमिकल आदि खतरनाक हो सकता है। बताया कि शराब जहरीली होने की स्थिति में क्षेत्र में कई लोगों की जान जा सकती थी। कहा कि इस तरह शराब जिन फैक्ट्रियों में बनाई जा सकती है वह लोगों की जान भी लील सकती है। बताया कि बनाई गयी शराब व उसके साथ जो कैमिकल बरामद किया गया है उसे विधि प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। जिससे पता चल सके कि कहीं यह शराब जहरीली तो नहीं। विधि प्रयोगशाला की रिपोर्ट से ही शराब के जहरीला होने न होने का पता चल सकेगा। सहायक आयुक्त ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में अलग अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। प्रवर्तन विभाग की टीम में एसआई सीपी भट्ट, पानसिंह राणा, प्रधान कांस्टेबल प्रताप सिंह कारगी, कांस्टेबल शशिकांत गुसांई, लवशर्मा, नीलम व दीपक दुबे आदि शामिल रहे।

आबकारी विभाग की सर्किल टीम पर उठे सवाल
नकली, मिलावटी देशी शराब को समय रहते यदि प्रवर्तन विभाग की टीम न पकड़ती तो इससे क्षेत्र में बड़ा हादसा भी हो सकता था। क्षेत्र में बनने वाली इस शराब के जहरीला होने की प्रवर्तन विभाग ने आशंका व्यक्त की है। जिसमें कई लोगों की जान भी जा सकती थी। जिसकी विधि प्रयोगशाला से जांच करवाई जायेगी। आबकारी विभाग ने पूर्व में पत्थरी व पीर में बनाई गयी इस तरह की नकली देशी शराब से कई लोगों की जान जाने के बाद भी सीख नहीं ली है। जिससे आबकारी विभाग की सर्किल टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे होते हैं कि बायांखाला सेलाकुई में खुलेआम चल रही इस फैक्ट्री तक वह आखिर क्यों नहीं पहुंच पायी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिया इस्तीफा
Next: सामूहिक विचार के बाद ही होता है भाजपा में फैसला: त्रिवेंद्र

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.