Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महाशिवरात्रि के शाही स्नान को लेकर आने लगे श्रद्धालु
  • देहरादून

महाशिवरात्रि के शाही स्नान को लेकर आने लगे श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 09/03/2021
default featured image

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में कुंभ-2021 की रौनक नजर आने लगी है। महाशिवरात्रि के शाही स्नान को लेकर बाहरी राज्यों से तीर्थयात्रियों की आमद शुरू हो गई है। यहां पहुंच रहे श्रद्धालु कुंभ के शाही स्नान के मौके पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने को बेहद उत्साहित है। 11 मार्च को महाशिवरात्रि है। इसी दिन महाकुंभ का शाही स्नान भी है। स्नान पर्व से पहले ही तीर्थयात्रियों ने तीर्थनगरी ऋषिकेश का रुख करना शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह मध्यप्रदेश के विभिन्न इलाकों से करीब 240 तीर्थयात्रियों का जत्था ऋषिकेश पहुंचा। साथ ही भीलवाड़ा राजस्थान से 20 सदस्यीय दल की आमद हुई। मध्यप्रदेश तीर्थयात्री दल में शामिल पारस तिवाड़ी, अर्जुन शर्मा ने बताया कि तीन बसों से एमपी के रतलाम, धार, इंदौर से महिला और पुरुष श्रद्धालु कुंभ के लिए आए हैं। मंगलवार को ऋषिकेश भ्रमण और त्रिवेणीघाट में गंगा स्नान करेंगे। 10 मार्च को शाही स्नान के लिए हरिद्वार प्रस्थान करेंगे।
सामूहिक रसोई लगा रहे: मध्यप्रदेश से पहुंचे श्रद्धालु रसोई साथ लेकर आए हैं। मंगलवार को आईएसबीटी में सामूहिक रसोई लगायी गई। श्रद्धालु कतार में बैठकर एक साथ भोजन करते दिखाई दिए।
सामान्य हो रहे हालात: मध्यप्रदेश के रतलाम से आए शिवराज शर्मा, रमा बाई आदि ने बताया कि पिछले एक महीने से हालात सामान्य होने लगे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव को टीका लगने से मध्यप्रदेश के लोगों में उत्साह है। राजस्थान में संक्रमण के मामले कम होने लगे हैं। जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुंभ मेले में इस बार नहीं चलेंगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेने
Next: नैनीताल में सुयालबाड़ी में मिले दसवीं सदी की मूर्तियां व चक्र

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.