Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वैक्सीनेशन के बाद एसएसबी जवान और दो स्वास्थ्य कर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव
  • देहरादून

वैक्सीनेशन के बाद एसएसबी जवान और दो स्वास्थ्य कर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव

RNS INDIA NEWS 08/03/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के चंपावत जिले में एसएसबी का एक जवान कोरोना वैक्सीनेशन के बाद भी पॉजिटिव निकला है। जवान को 11 फरवरी को चम्पावत जिला अस्पताल में कोविड टीका ‘कोविशील्ड’ लगाया गया था। सोमवार को पंजाब से लौटने पर जवान का एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एसएसबी पंचम वाहिनी में तैनात पंजाब निवासी उक्त जवान 11 फरवरी को टीके की पहली डोज लगाने के दो दिन बाद छुट्टी पर अपने घर गया था। सोमवार को वाहिनी में उसकी वापसी पर उसका एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉ. मनीष बिष्ट ने बताया कि जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी ने बताया कि मंगलवार को ट्रूनेट जांच की जाएगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
वहीं दूसरी ओर, पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने के बावजूद दो स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव मिले हैं। सोमवार को मिली आरटीपीसीआर रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। दोनों ही टीका लगवाने के 24 दिन बाद कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आए थे। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि दूसरी डोज के बाद ही वैक्सीन पूरी तरह कारगर होती है। मुनस्यारी सीएचसी में 26 फरवरी को कोलकाता की एक महिला पर्यटक को भर्ती किया गया था। महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एहतियातन इलाज में जुटे सभी स्वास्थ्यकर्मियों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए थे, जिसमें दो स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
कोरोना मरीज के संपर्क में आने के पांच दिन बाद इन स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज चंदोला ने बताया कि 26 फरवरी को स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित के संपर्क में आए थे। तीन मार्च को दोनों कर्मियों को दूसरी डोज लगाई गई। पिथौरागढ़ के सीएमओ डॉ. एचसी पंत कहते हैं कि यह पहले से स्पष्ट है, कि टीके की दूसरी डोज के दो हफ्ते बाद ही संबंधित को कोरोना से सुरक्षा मिलती है। पहली डोज लगाने के बाद भी संक्रमण हो सकता है। मुनस्यारी में स्वास्थ्यकर्मी भी टीके की पहली डोज लगाने के बाद संक्रमित के संपर्क में आए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खडगे ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि का उठाया मुद्दा
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 58 नए मरीज, मरीजों की संख्या 97480 पहुंची

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.