Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 5जी के मामले में अमेरिका से 10 कदम आगे चीन : एरिक श्मिट
  • राष्ट्रीय

5जी के मामले में अमेरिका से 10 कदम आगे चीन : एरिक श्मिट

RNS INDIA NEWS 08/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली , 08 मार्च। गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से 5जी के काम में तेजी लाने का अनुरोध किया है और इस बात की भी चेतावनी दी है कि चीन इस मामले में अमेरिका से करीब दस कदम आगे है और यह गंभीर स्थिति किसी आपातकाल से कम नहीं है।
श्मिट ने बताया, मेरा अनुमान है कि 5जी के क्षेत्र में चीन हमसे लगभग 10 गुना आगे है। यह एक राष्ट्रीय आपातकाल है। संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए आवश्यक बैंडविड्थ और धन प्राप्त करने की आवश्यकता है ताकि इसमें आगे बढ़ा जा सके। हम पहले ही काफी पीछे चल रहे हैं और यह एक गंभीर स्थिति है।
श्मिट की यह टिप्पणी चीन के हुवावे को लेकर है, जो कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल में 5जी तकनीक में अग्रणी बनकर उभरी है।
ट्रंप प्रशासन ने साल 2020 में चीन में 5जी तकनीक के विक्रेताओं हुवावे और जेडटीई के खिलाफ एक अभियान की अगुवाई की थी। अमेरिका ने कहा था कि विदेशी बाजारों में अपनी पैठ जमाने के लिए हुवावे चीन का एक पिछला दरवाजा है और साथ ही यह राष्ट्रीय सुरक्षा, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, गोपनीयता और मानवाधिकारों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है।
श्मिट ने एक ऐसे वक्त पर अपना यह बयान दिया है, जब हुवावे ने भारत में अपने नए करार पर मुहर लगा दी है।
भारती एयरटेल ने हुवावे को लगभग 300 करोड़ रुपये का एक अनुबंध सौंपा है, जो बुनियादी ढांचे में विस्तार से संबंधित है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 58 नए मरीज, मरीजों की संख्या 97480 पहुंची
Next: शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.