Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रधानमंत्री ने महामारी के दौरान सीमा पर सेना के अटल समर्पण की सराहना की
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने महामारी के दौरान सीमा पर सेना के अटल समर्पण की सराहना की

RNS INDIA NEWS 08/03/2021
rns featured image new

सैन्य कमांडरों का संयुक्त सम्मेलन

केवडिया (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल उत्तरी सीमा पर चुनौती भरे हालात और कोरोना वायरस की स्थिति का सामना करने के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित ‘‘अटल समर्पण’’ की सराहना की। सैन्य कमांडरों के संयुक्त सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सेना को ‘‘भविष्य के बल के रूप’’ में विकसित होने को भी कहा। सम्मेलन की शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई थी। बयान के मुताबिक, ‘‘ मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणाली के स्वदेशीकरण पर बल देते हुए कहा ना केवल हथियारों को लेकर पर बल्कि सिद्धांत, प्रक्रियाओं और रीति-रिवाजों में भी स्वदेशीकरण पर जोर दिया जाए।’’ इसके मुताबिक, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को सम्मेलन के दौरान हुई चर्चा से भी अवगत कराया। मोदी ने सम्मेलन के एजेंडे और रूपरेखा पर सराहना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) और गैर-कमीशन अधिकारियों को भी शामिल किये जाने की तारीफ की। राष्ट्रीय रक्षा व्यवस्था के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पिछले साल, कोविड महामारी और उत्तरी सीमा पर स्थिति, के संदर्भ में दिखाए गए अटल समर्पण की प्रशंसा की। मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा संरचना के सैन्य और असैन्य दोनों हिस्सों में मानवशक्ति नियोजन के पूर्ण उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया और एक समग्र दृष्टिकोण के साथ ही फैसले लेने की गति को बढ़ाने का आह्वान किया। इससे पहले दिन में अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री केवडिया के लिये रवाना हुए थे। केवडिया प्रदेश की राजधानी से करीब 200 किलोमीटर दूर है। प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी एवं उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज से शुरू होगा संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण
Next: असम साहित्य सभा परिषद के पूर्व अध्यक्ष अगप छोड़ बीजेपी में हुए शामिल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.