Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बैरिकेडिंग तोड़ कार चालक तस्कर यूपी की सीमा में कर गया प्रवेश
  • ऊधम सिंह नगर

बैरिकेडिंग तोड़ कार चालक तस्कर यूपी की सीमा में कर गया प्रवेश

RNS INDIA NEWS 07/03/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। नेपाल से कार में तस्करी का सामान ला रहे एक तस्कर को पकडऩे के दौरान उत्तराखंड पुलिस के जवानों की यूपी पुलिस के जवानों से तीखी नोकझोंक हो गयी। दरअसल, बैरिकेड तोडक़र भागे कारचालक का पीछा करते हुये उत्तराखंड के जवान यूपी पहुंच गये थे। बाद में कोतवाल के हस्तक्षेप पर यूपी पुलिस ने आरोपी को उत्तराखंड वापस लाने दिया। उसके पास से भारी मात्रा में विदेशी सौंदर्य प्रसाधन बरामद किये गये हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार रात सत्रहमील पुलिस उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर स्थित बैरियर पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान कार संख्या यूपी-26एम-1800 का चालक बैरिकेडिंग तोडक़र भाग निकला और यूपी में प्रवेश कर गया। सत्रहमील पुलिस ने पीछा कर कार को सुनपहर मार्ग पर पकड़ लिया। पुलिस कारचालक मो. सैफ निवासी तनपुरा थाना बहेड़ी जिला बरेली को पकडक़र खटीमा लौटने लगी। इसी बीच रास्ते में यूपी की मझोला चौकी पुलिस ने वाहन को रुकवा लिया। इसके बाद यूपी पुलिस के जवान उत्तराखंड पुलिस से उनके क्षेत्र का मामला होने की बात कहकर वाहन और चालक को अपनी हिरासत में लेने की कोशिश करने लगे। इसे लेकर यूपी पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के बीच तीखी बहस हो गयी। इसे लेकर हंगामा होने लगा और भारी भीड़ जुट गयी। जवानों ने खटीमा कोतवाल नरेश चौहान को मामले की जानकारी दी। इस पर कोतवाल ने न्यूरिया (पीलीभीत) के इंस्पेक्टर जगत सिंह से फोन पर बातचीत कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद इंस्पेक्टर सिंह के निर्देश पर मझोला पुलिस ने आरोपी को उत्तराखंड पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी और कार लेकर सत्रहमील आ गयी। कार की तलाशी लेने में कार से विदेशी सौंदर्य प्रसाधन में 28 बॉक्स के अंदर 672 पीस, तीन पेटियों में 144, 96, 144 स्ट्रेड ग्लैट न्यूट्रिलाइजिंग बाम तथा एक पेटी में 100 पीस मसकारा बरामद किया गया। पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाया गया सामान व चालक मो. सैफ को कस्टम के हवाले कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो झोपड़ियों में आग लगने से हजारों का सामान राख
Next: सैनिक की मौत के मामले में आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
  • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान
  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.