Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कुली बेगार आंदोलन का शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा
  • बागेश्वर

कुली बेगार आंदोलन का शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा

RNS INDIA NEWS 06/03/2021
rns featured image new

बागेश्वर। कुली बेगार आंदोलन के शताब्दी वर्ष पर कांग्रेस पदयात्रा निकालेगी। इसमें 101 सदस्यीय शताब्दी पदयात्रा समिति का गठन किया गया है। यह यात्रा बागेश्वर से शुरू होगी और ककोडख़ाल में संपन्न होगी। इसकी तैयारियां शुरू कर ली गईं हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता भुवन नौटियाल ने यहां जारी बयान में कहा कि कर्णप्रयाग के लोनिवि निरीक्षण भवन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया है। अगले माह अप्रैल में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के ऐतिहासिक कुली बेगार आंदोलन की शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। पार्टी आमजन तक यह संदेश पहुंचाएगी और आंदोलनकारियों के परिजनों के साथ ही मार्ग में पडऩे वाले ब्लॉकों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करेगी। कुर्मांचल केसरी, गढक़ेसरी, भारत के प्रथम विक्टोरियाक्रास दरवान सिंह नेगी समेत शहीदों के पैतृक आवासों तक यात्री पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा का नेतृत्व पूर्व सीएम हरीश रावत करेगे। पदयात्रा में बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग जिला, ब्लॉक, नगर कांग्रेस कमेटियों के पूर्व अध्यक्ष, जिपंअ, नगर पालिका के वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सदस्य आदि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के इतिहास की जानकारी के लिए इतिहासकारों, पत्रकारों व बुद्धिजीवियों का सहयोग लिया जाएगा। यह आंदोलन गढ़वाल व कुमाऊं में गांधी के सत्याग्रह आंदोलन का पहला आजादी का ऐतिहासिक आंदोलन है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाराज अधिवक्ताओं ने किया कोतवाल का घेराव
Next: 15 मार्च से होगी समूह ग के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.