Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 15 मार्च से होगी समूह ग के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा
  • उत्तराखंड

15 मार्च से होगी समूह ग के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा

RNS INDIA NEWS 06/03/2021
rns featured image new

देहरादून। विभिन्न विभागों व नगर निकायों में समूह ग लिपिक के रिक्त 300 पदों के लिए 15 मार्च से तीन दिन तक ऑनलाइन परीक्षा होगी। प्रदेशभर के 30 परीक्षा केंद्रों में करीब बीस हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि विभिन्न विभागों में आशुलिपिक के 158 पदों के लिए 8,226 आवेदन हुए हैं, जबकि स्थानीय निकायों में लेखा लिपिक के 142 पदों के लिए 11,723 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग के सचिव ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि लेखा लिपिक पद के लिए तीन ऑनलाइन पेपर होंगे। जिसके तहत 15 मार्च को दो पालियों व 16 मार्च को प्रथम पाली में सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे के बीच तीसरा व अंतिम पेपर होगा। इसी प्रकार आशुलिपिक पद के लिए भी तीन पेपर होंगे। जिनके तहत एक पेपर 16 मार्च को दूसरी पाली में दोपहर दो से चार बजे के बीच आयोजित होगा। 17 मार्च को सुबह व शाम दो पालियों में दो लिखित परीक्षा संपन्न करवाए जाएंगे। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आठ मार्च से आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर ऑनलाइन प्रवेश पत्र उपलब्ध हो जाएंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
पहली बार होगा टैबलेट का प्रयोग: राज्य में ऑनलाइन परीक्षा के लिए पर्याप्त कम्प्यूटर केंद्रों की कमी है। विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में इनके अभाव के कारण अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, उत्तरकाशी व पौड़ी गढ़वाल में पायलट आधार पर 465 टैबलेट्स का प्रयोग ऑनलाइन परीक्षा में किया जा रहा है। शुक्रवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने टैबलेट पर परीक्षा को लांच किया। उन्होंने कहा कि इससे महिला व दिव्यांग अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही अभ्यर्थियों को पहाड़ी क्षेत्र में लंबी यात्रा भी नहीं करनी पड़ेगी।
30 परीक्षा केंद्र – देहरादून में 11, नैनीताल में 06, हरिद्वार में 05 के अलावा पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ चंपावत, बागेश्वर में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुली बेगार आंदोलन का शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा
Next: जंगल से निकलकर शहर में घुस आया हाथी, डिग्री कॉलेज की दीवार तोड़ी

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.