Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • गरीबी के चलते मजदूरी करने जा रही मां अपने बेटे और बेटी समेत काल के गाल में समाई, पसरा मातम
  • उत्तर प्रदेश

गरीबी के चलते मजदूरी करने जा रही मां अपने बेटे और बेटी समेत काल के गाल में समाई, पसरा मातम

RNS INDIA NEWS 02/03/2021
default featured image

ट्रक पलटने से छह मजदूरों और बच्चों की हुई मौत, 15 घायल

कानपुर 02 मार्च (आरएनएस)। किसी को क्या पता था कि बेटे की भूख शांत करने के लिए आलू खोदाई का फैसला लेने वाली मां अपने बेटे और बेटी समेत काल के गाल में समा जाएंगी। कानपुर देहात के भोगनीपुर के पास सडक़ दुर्घटना में सदर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर (बरदहा) गांव निवासी मां बेटे और बेटी की मौत की सूचना से गांव में मातम छाया है। हर किसी की जुबान पर उनकी गरीबी की चर्चा कर आंखें नम रहीं। वहीं घटना में कलौलीतीर,बरदहा व हेलापुर गांव निवासी छह लोग घायल होने की सूचना पर सदर तहसीलदार संबंधित लेखपालों के साथ उनके संबंध में जानकारी जुटाते रहे।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव निवासी श्रीकांत मजदूरी करता है। स्थानीय स्तर पर मजदूरी के अलावा वह काम को लेकर बाहर भी चला जाता है। कुछ दिन पूर्व वह मध्य प्रदेश के भिंड के डबरा कस्बे में काम के लिए गया था जबकि उसकी पत्नी 42 वर्षीय राधा, 11 वर्षीय बेटी आसना व आठ वर्षीय कोमल और चार वर्षीय बेटे सूरज के साथ गांव में रह रही थी। ग्रामीणों के अनुसार गरीबी के चलते वह सूरज के लिए पड़ोस से दूध मांगकर किसी तरह काम चला रही थी। तभी उससे गांव की शिवप्यारी ने आलू खोदाई करने के लिए सिरसागंज फिरोजाबाद चलने को कहा जिसके बदले 220 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिलने की बात कही। जिस पर बेटे की भूख शांत करने व बेटियों के खातिर वह उनके साथ जाने को तैयार हो गई। सोमवार शाम पांच बजे वह अपने बच्चों को साथ लेकर गांव के ही अन्य लोगों के साथ मजूदरी करने को चली गई। जिसके बाद ग्रामीणों को कानपुर के भोगनीपुर के निकट मऊखास गांव में ट्रक पलटने से राधा, उसकी बेटी कोमल व बेटे सूरज की मौत की सूचना मिली। श्रीकांत के चचेरे भाई राघवेंद्र ने बताया कि श्रीकांत भूमिहीन है। मजदूरी के अलावा उनके पास भरण पोषण के लिए अन्य कोई साधन नहीं है। बताया परिजन अकबरपुर जिला अस्पताल गए हैं। वहीं गांव के 48 वर्षीय लालाराम, उनकी 40 वर्षीय पत्नी रज्जन देवी, 65 वर्षीय शिवलाल, 70 वर्षीय शिवप्यारी व हेलापुर गांव निवासी 60 वर्षीय सुमित्रा के घायल होने की सूचना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 का किया उद्घाटन
Next: राशिफल 3 मार्च

Related Post

default featured image
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
default featured image
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.