Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जयपुर पहुंचे
  • राष्ट्रीय

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जयपुर पहुंचे

RNS INDIA NEWS 02/03/2021
rns featured image new

जयपुर, 02 मार्च (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा आज यहां एक दिवसीय जयपुर दौरे पर पहुंचे। नड्डा के जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं अर्जुनराम मेघवाल, सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी सहित कई नेता उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डा पहुंचे। इस अवसर हवाई अड्डे के बाहर भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे और काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।
नड्डा कार में सनरुफ के जरिए खड़े होकर सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए बिड़ला ऑडिटोरियम के लिए रवाना हुए। उनका रास्ते में जगह जगह सडक़ के दोनों तरफ खड़े कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और श्री नड्डा ने हाथ जोडक़र उनका अभिवादन किया। उनकी गाड़ी के पीछे मोटरसाइकिल पर सवार कार्यकर्ता चल रहे थे। श्री नड्डा ने हवाई अड्डे से बिड़ला ऑडिटोरियम तक रोड शॉ किया। भाजपा अध्यक्ष बिड़ला ऑडिटोरियम में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्रिटेन नहीं करेगा लॉकडाउन के नियमों में बदलाव
Next: लोकसभा और राज्यसभा टीवी का हुआ विलय, नया नाम होगा संसद टीवी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.