Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • व्यापार मंडल ने जल भराव पर सरकार को चेताया
  • हरिद्वार

व्यापार मंडल ने जल भराव पर सरकार को चेताया

RNS INDIA NEWS 01/08/2020
rns featured image new

हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मंडल (चौधरी) अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि आज पूरे शहर में जल भराव एक बहुत बड़ी समस्या है। सरकार ने इसका स्थाई समाधान न निकाला तो व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगा। यह बात व्यापारी नेता ने शनिवार को टिहरी विस्थापित क्षेत्र में एक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बीस साल बाद भी जलभराव की समस्या वैसी ही बनी हुई है। सभी सरकारों ने आश्वासन दिए लेकिन समाधान नहीं किया। अगर जल्दी ही इसका हल ना हुआ तो व्यापार मण्डल आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। चौधरी ने कहा कि जल भराव के कारण बाजारों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। पहले से ही मंदी की मार झेल रहे व्यापारी की और आम जनमानस आज पूरी तरह से प्रभावित हैं। व्यापारियों की समस्या को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है तो सरकार को परिणाम भुगतने को भी तैयार रहना चाहिए।जिला महामंत्री डा. विशाल गर्ग ने कहा की जल भराव की वजह से रानीपुर मोड़ के आस-पास तो सडक़ पूरी नदी बन जाती है। घर और दुकानों में कई-कई फुट पानी भर जाता है। ऐसे में बारिश आते ही लोग डर जाते हैं। इससे पहले मुख्य अतिथि रानीपुर भाजपा विधायक आदेश चौहान ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को उठाने के लिए व्यापार मण्डल का मजबूत होना बहुत जरूरी है। वे हमेशा व्यापारियों के हित में उनके साथ है। बैठक में शहर अध्यक्ष शिवालिक नगर बिभास सिन्हा, ऋषभ शर्मा, अशोक उपाध्याय, अमरदीप सिंह रॉबिन, गगन बाली, चन्द्रभान, अरविन्द चौधरी, विजय धीमान, ओम भारद्वाज आदि व्यापारी शामिल रहे।आशीष अध्यक्ष व जगपाल बने महामंत्रीप्रदेश व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने टिहरी विस्थपित इकाई का गठन करते हुए अध्यक्ष आशीष शर्मा, महामंत्री जगपाल सेनी, मनीष सेठी को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सुनील, रवि चौधरी सिंह देरी, जशवंत रावत, मंत्री आशु, पूरन, अनुज, गुरमीत, मीडिया प्रभारी नवल परदेसी मनोनीत किए है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कर्मचारियों को जल्द मिलेगा वेतन
Next: सरकारी कालेज खोलने की मांग को लेकर सौंपा कैबिनेट मंत्री कौशिक को ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.