Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पीएम मोदी से नहीं डरता, रात में 30 सेकेंड में ही आ जाती है नींद : राहुल
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी से नहीं डरता, रात में 30 सेकेंड में ही आ जाती है नींद : राहुल

RNS INDIA NEWS 28/02/2021
rns featured image new

राहुल गांधी ने कहा

चेन्नै, 28 फरवरी (आरएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की तारीख के ऐलान के साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चुनावी बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री ई. पलानिस्वामी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका रिमोट कंट्रोल पीएम नरेंद्र मोदी के पास है। राहुल ने यह भी कहा कि पीएम मोदी से नहीं डरने की वजह से रात में चैन की नींद सोते हैं। तमिलनाडु के थूथुकुडी में प्रदेश की 3 दिवसीय यात्रा की शुरुआत करते हुए राहुल ने कहा, मैं रात में सोने जाता हूं तो मुझे 30 सेकेंड के अंदर ही नींद आ जाती है क्योंकि मैं मिस्टर मोदी से नहीं डरता। तमिलनाडु के सीएम को कितना समय लगता है? वह रात में ठीक से सो नहीं सकते क्योंकि वह ईमानदार नहीं है। अब मुख्यमंत्री बेईमान हैं, इसलिए वह मिस्टर मोदी के खिलाफ खड़े नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी को यह लगता है कि सीएम के करप्ट होने की वजह से वह तमिलनाडु के लोगों को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। मिस्टर मोदी को लगता है तमिलनाडु उनके टेलीविजन की तरह है। वह उठेंगे और रिमोट से जो भी चाहेंगे, कर लेंगे। वह वॉल्यूम बढ़ा देंगे तो सीएम तेज आवाज में बोलने लगेंगे और कम कर देंगे तो धीमी आवाज में। उन्हें लगता है कि वह तमिलनाडु के लोगों को कंट्रोल कर सकते हैं लेकिन लोग रिमोट से बैटरी हटाकर इसे फेंकने जा रहे हैं।
उन्होंने मजदूरों के हवाले से कहा कि हम जो नमक यहां इक_ा कर रहे हैं उससे कोरोना के खिलाफ जंग में मदद मिल रही है। नमक इक_ा कर इसे दवा के लिए भेजा जाता है, इससे मैं केवल नमक इक_ा नहीं कर रहा हूं, बल्कि देश को कोरोना से बचा रहा हूं। यह आपके राज्य की खूबसूरती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बजाज ऑटो के एमडी का बड़ा बयान, बोले-चीन से व्यापार जारी रखने की जरूरत
Next: कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बाद पेट्रोल-डीजल में कोई फेरबदल नहीं

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.